6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिल्क की साड़ी, आंखों पर काला चश्मा… दुनिया के ताकतवर देशों के...

सिल्क की साड़ी, आंखों पर काला चश्मा… दुनिया के ताकतवर देशों के बीच राष्ट्रपति मुर्मू की धमक देखिए

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की आग को और भड़का दिया है। भारत ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए साफ कर दिया कि अब बर्दाश्त की हद पार हो चुकी है। भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयार, पूरी ताकत के साथ मुंहतोड़ जवाब देने को बेकरार। लेकिन इस बीच, भारत का दमखम सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी में दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के बीच में भारत की प्रभावशाली मौजूदी दर्ज कराई। आंखों में काला चश्मा और सिल्क साड़ी पहने द्रौपदी मुर्मू की धमक देखकर आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान की भी हालत पतली हो गई होगी।

वेटिकन में भारत का दबदबा
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी पहुंचीं, जहां उन्होंने पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शिरकत की। लेकिन ये सिर्फ श्रद्धांजलि देने की बात नहीं थी—मुर्मू ने दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं के बीच भारत का परचम लहराया। उनके साथ दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया, और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा। इस ग्लोबल स्टेज पर मुर्मू का कॉन्फिडेंस और भारत का रुतबा देखकर हर कोई दंग था!

सोशल मीडिया पर भी छाया भारत का जलवा
राष्ट्रपति मुर्मू ने वेटिकन के सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी, और इस पल को उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया। पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परम पावन पोप फ्रांसिस को वेटिकन सिटी में श्रद्धांजलि अर्पित की।” उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी थे, जिन्होंने इस मौके पर भारत की एकजुटता और सम्मान को दुनिया के सामने पेश किया।

पाकिस्तान को क्यों लगी जलन?
एक तरफ भारत सीमा पर दुश्मनों को सबक सिखाने को तैयार, तो दूसरी तरफ वैश्विक मंच पर भारत का ये रुतबा। ये सारी बातें पाकिस्तान के लिए किसी तमाचे से कम नहीं। जब भारत हर मोर्चे पर अपनी ताकत और आत्मविश्वास दिखा रहा हो, तो पड़ोसी मुल्क का बौखलाना तो बनता है। लेकिन भारत का जवाब साफ है- न हम झुकेंगे, न रुकेंगे।

पहलगाम हमले के बाद भारत के कड़े फैसलों और वैश्विक मंच पर दिखे इस दमखम ने साफ कर दिया है कि भारत अब हर चुनौती के लिए तैयार है। दुनिया देख रही है, और पाकिस्तान को शायद अब समझ आ रहा है कि भारत से पंगा लेना कितना भारी पड़ सकता है!

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...