8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा के वैंकूवर में स्ट्रीट फेस्टिवल के लिए जमा भीड़ को कार...

कनाडा के वैंकूवर में स्ट्रीट फेस्टिवल के लिए जमा भीड़ को कार ने रौंदा, कई लोगों की मौत

Published on

ओटावा

कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित लैपू लैपू फिलिपिनो फेस्टिवल में भीषण हादसा हुआ है। फेस्टिवल के दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने भीड़ को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) के अनुसार, भारतीय समयानुसार यह घटना रविवार को हुई। अधिकारियों ने बताया कि घटना (कनाडा समयानुसार) शनिवार रात 8 बजे के बाद कूवर के ईस्ट 41वीं एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के पास हुई। वैंकूवर पुलिस ने हालांकि अभी ये नहीं बताया है कि कितने लोग घायल हुए हैं या कितनी मौत हुई है।

पुलिस ने एसयूवी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यहां लैपू लैपू ‘डे ब्लॉक पार्टी’ मनाई जा रही थी, जो फिलीपींस के प्रथम राष्ट्रीय नायक के सम्मान में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। वैंकूवर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज (शनिवार) रात 8 बजे के बाद 41वें एवेन्यू और फ्रेजर के पास एक स्ट्रीट फेस्टिवल में ड्राइवर ने भीड़ में एसयूवी घुसा दी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर मची चीख पुकार
कनाडा में घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में कई पीड़ित जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे थे, जिनमें से कुछ मृत या गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने उन्हें तब टक्कर मारी जब वे सड़क पर पैदल चल रहे थे। न्यू डेमोक्रेटिक सांसद डॉन डेविस ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘लैपू लैपू फेस्टिवल में हुए भयानक हमले की दुखद खबर अभी-अभी सुनी। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।’

वैंकूवर के मेयर केन सिम ने भी इस घटना पर कहा, ‘मैं फेस्टिवल में हुई भयावह घटना से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। इस अत्यंत कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों और वैंकूवर के फिलिपिनो समुदाय के साथ हैं।’ जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं और घटना की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना अचानक हुई थी या जानबूझकर की गई। 43 एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के क्षेत्र में आयोजित लैपू लैपू फेस्टिवल का उद्देश्य फिलीपीन विरासत का उत्सव मनाना था लेकिन यह दुखद घटना में बदल गया।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...