11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeभोपालMP : मंदिर जा रहे 12 लोगों की जिंदगी निगल गई कुंआ,...

MP : मंदिर जा रहे 12 लोगों की जिंदगी निगल गई कुंआ, जिस युवक ने बहादुरी दिखाई उसकी भी मौत, मंदसौर हादसे की दर्दनाक स्टोरी

Published on

मंदसौर:

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य के डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा भी रेस्क्यू स्थल पर पहुंचे। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव में एक तेज कार अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में गिर गई। जिस कारण से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक वह भी युवक शामिल है जो बचाने के लिए कुएं में उतरा था।

मौत की अधिकारिक पुष्टि डीआईजी मनोजसिंह ने की है। कार में उन्‍हेल और रतलाम जिले के लोग सवार थे। रतलाम के गांव खोजनखेड़ा से नीमच जिले के आंत्री माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी रास्‍ते में वेन एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी। वेन के कुए में गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख रहा एक स्‍थानीय युवक बहादुरी दिखाते हुए लोगों को बचाने कुए में कूद गया।

वह महिला और बच्‍चों को बचाने लगा, लेकिन जहरीली गैस से उसकी भी मौत हो गई। इस तरह जो लोगों को बचाने कुए में कूदा उसकी ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशासनिक अमला तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुएं में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में मनोहर सिंह नामक एक स्थानीय युवक की मौत हो गई।

हादसे में 12 की मौत
कार में 13 लोग सवार थे। हादसे में 12 लोगों की मौत की हो गई है। यह घटना तब हुई जब वेन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने के बाद वेन से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा।

बचाने की कोशिश में गई जान
एक स्थानीय युवक ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की। वह कुएं में कूद गया लेकिन गैस रिसाव के कारण उसका भी दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओपी, थाना प्रभारी और एसडीएम सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश भी चल रही थी। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील तथा रतलाम जिले के खोजनखेड़ा के रहने वाले थे। वे उन्हेल से नीमच जा रहे थे।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...