12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमैदान पर गरमाया माहौल… बैटिंग करते समय केएल राहुल पर भड़के विराट...

मैदान पर गरमाया माहौल… बैटिंग करते समय केएल राहुल पर भड़के विराट कोहली, तीखी बहस हो गई

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और आरसीबी के ओपनर विराट कोहली में बहस हो गई। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान हुई। कुलदीप यादव 8वां ओवर डाल रहे थे। इसी ओवर के बाद बैटिंग कर रहे विराट टीम इंडिया के अपने साथी केएल राहुल से बहस करने लगे।

विकेट के पीछे गए कोहली
विराट कोहली को केएल राहुल की कोई बात पसंद नहीं आई। वह बात करने के लिए विकेट के पीछे चल गए। विराट उनके पास खड़े होकर लगातार कुछ बोल रहे थे। वह हाथों से भी इशारा कर रहे थे। दूसरी तरफ केएल राहुल ऐसा लग रहा था कि सफाई दे रहे हैं। विराट के विकेट के आगे आने के बाद भी बहस जारी रही। हालांकि बात किस बारे में थी, यह अभी तक साफ नहीं है।

मैच से पहले गले मिले थे
विराट कोहली और केएल राहुल की दोस्ती काफी गहरी है। कई मौकों पर इसका उदाहरण भी देखने को मिला है। आईपीएल में राहुल विराट कोहली के साथ आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं। इस सीजन भी उम्मीद की जा रही थी कि आरसीबी राहुल को खरीदेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी मुकाबले से पहले अरुण जेटली स्टेडियम पर विराट और राहुल गले मिले थे। लेकिन मैच के दौरान ऐसा देखने को नहीं मिला। यहां देखों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई।

राहुल ने पिछले मैच में चिढ़ाया था
आरसीबी और दिल्ली के बीच इस मैच से पहले भी टक्कर हो चुकी है। 10 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था। तब राहुल ने दिल्ली के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। विनिंग शॉट खेलने के बाद केएल राहुल ने पूरी आरसीबी टीम को अपने सेलिब्रेशन से चिढ़ाया था। उन्होंने बल्ले से मैदान पर घेरा लगाकर इशारा किया था कि ये उनका होम ग्राउंड है। राहुल कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...