12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपाकिस्तान अमन पसंद, भारत खुद ही मरवाता है अपनों को… बेशर्म शाहिद...

पाकिस्तान अमन पसंद, भारत खुद ही मरवाता है अपनों को… बेशर्म शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जब भी मुंह खोलते हैं तो भारत के खिलाफ कुछ बुरा ही बोलते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही ले लीजिए। पाकिस्तान क्रिकेटर ने भारत सरकार और भारतीय सेना पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लगाया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें मासूम पर्यटक थे। अफरीदी ने इस हमले के बाद भारतीय सेना की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं और भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकवादी एक घंटे तक लोगों को मारते रहे, लेकिन 8 लाख भारतीय सैनिकों में से एक भी नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि जब सैनिक पहुंचे, तो उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया। अफरीदी ने भारत पर अपने ही लोगों को मारने और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है। इस्लाम हमें शांति सिखाता है, और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कृत्यों का समर्थन नहीं करता है

अफरीदी ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात भी कही। उन्होंने 2016 T20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें भारत यात्रा से पहले कई धमकियां मिली थीं। उस समय वह टीम के कप्तान थे और उन्हें पता नहीं था कि वे भारत जा पाएंगे या नहीं। अफरीदी ने खेल को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि भारत अपनी कबड्डी टीम को पाकिस्तान भेजता है, लेकिन क्रिकेट टीम को नहीं भेजता। उन्होंने कहा कि अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें, या खेल को खेलने दें।

अफरीदी ने शनिवार को भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आतंकी हमले की कवरेज को बेतुका बताया। उन्होंने समा टीवी पर कहा, ‘हैरत होती है कि हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ।’ इसका मतलब है कि मुझे हैरानी होती है कि हमले के एक घंटे बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड जैसा हो गया। भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ।

अफरीदी ने आगे कहा, ‘मैं हैरान हो गया, बल्कि मैं एंजॉय कर रहा था जिस तरह की वो बातें कर रहे थे।’ इसका मतलब है कि मैं हैरान हो गया, बल्कि जिस तरह से वे बातें कर रहे थे, मैं उसका आनंद ले रहा था। अफरीदी के इन बयानों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इधर भारत में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सर्वेसर्वा असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को जोकर कहा है।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...