12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेंट ड्राइव, शुभमन...

147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेंट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगे

Published on

जयपुर

क्रिकेट में जब स्ट्रेंट ड्राइव की बात होती है तो एक ही खिलाड़ी के नाम जुवान पर आता है- सचिन तेंदुलकर। उनके स्ट्रेंट ड्राइव का उदाहरण आज भी दिया जाता है। गेंदबाज सचिन के सामने आगे गेंद डालने से डरते थे। शुभमन गिल ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया है। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर सचिन तेंदुलकर भी गदगद हो गए होंगे।

जोफ्रा के खिलाफ स्ट्रेंट ड्राइव
शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के अंदाज में स्ट्रेट ड्राइव खेला। चौथे ओवर की तीसरी गेंद आर्चर ने 146.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। ओवर पिच गेंद के लिए गिल तैयार थे और उन्होंने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला। किसी खिलाड़ी को हिलने का मौका भी नहीं मिला और चंद सेकंड में गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई।

शतक लगाने से चूके गिल
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रही है। उनके 9 मैचों में 389 रन हो गए हैं। उनका औसत 48 और स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है। वह लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए। केकेआर के खिलाफ गिल 90 रन बनाकर आउट हुए थे। राजस्थान के खिलाफ इस मैच में उनके बल्ले से 84 रनों की पारी निकली। 50 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के मारे।

गुजरात का टॉप ऑर्डर फॉर्म में
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर गजब फॉर्म में चल रहा है। शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर का बल्ला लगातार बोल रहा है। साई सुदर्शन ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर एक बार फिर ऑरेंज कैप हासिल कर लिया है। जोस बटलर भी 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यही वजह है कि गुजरात की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब खड़ी है। उनके टॉप-3 बल्लेबाज ही विपक्षी टीम की हालत खराब कर दे रहे हैं।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...