20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालदलित युवती के साथ युवक ने किया रेप, लोगों में आक्रोश, आरोपी...

दलित युवती के साथ युवक ने किया रेप, लोगों में आक्रोश, आरोपी का घर तोड़ने की मांग

Published on

देवास:

देवास जिले में एक युवती के साथ समुदाय विशेष के युवक ने रेप किया है। बताया जा रहा है कि 20 साल की दलित युवती सुबह घायल अवस्था में मिली थी। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया फिर इंदौर रेफर कर दिया गया। युवती का इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक शौकत मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, जिले भौंरासा थाना क्षेत्र के ग्राम नौसराबाद की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती सोमवार सुबह चुरलाय फाटे के निकट गम्भीर घायल अवस्था में मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुबह खेत में प्याज काटते वक्त युवती को देखा था। फिर उसने परिजनों को इस बात की जानकारी दी।

पिता ने बताई घटना
पीड़िता के पिता ने बताया कि देर रात बेटी शौच के लिए गई थी। तभी शौकत मंसूरी और उसका एक अन्य साथी उसे उठा ले गए। इसके बाद अंधेरे में छोड़कर भाग गए। सुबह बेटी बुरी तरह घायल अवस्था में मिली। इलाज चल रहा है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। देवास पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक शौकत मंसूरी के खिलाफ युवती को उठा ले जाने, उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शौकत मंसूरी मानकुण्ड गांव का निवासी है।

युवक का घर तोड़ने की मांग
बता दें कि घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में आक्रोश है। शाम को आक्रोशित ग्रामीणों ने मानकुण्ड फाटे पर चक्काजाम कर आरोपी युवक शौकत का घर तोड़ने और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं क्षेत्र के विधायक राजेश सोनकर ने भी इंदौर अस्पताल जाकर पीड़िता के साथ हुई घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इलाजरत पीड़िता का बयान नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...