12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमां रात में 2 बजे रात में उठती थी… वैभव सूर्यवंशी ने...

मां रात में 2 बजे रात में उठती थी… वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई संघर्ष की दास्तां, आपका दिल रो उठेगा!

Published on

नई दिल्ली

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में संजीव सूर्यवंशी के घर 27 मार्च 2011 को एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम वैभव रखा गया। वैभव के जन्म के समय ही उनके पिता ने ठान लिया था कि अपने लाडले को वह क्रिकेटर बनाएंगे। संजीव सूर्यवंशी ने सपना तो देख लिया था, लेकिन उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अबोध वैभव पर था। जब वैभव की उम्र के बच्चे अपनी पीठ पर स्कूल का बैग लेकर पढ़ने जाते थे, तो वह बैट और गेंद के साथ क्रिकेट का किट बैग अपनी पीठ पर लादे रखते थे। इसके साथ ही वह अपने घर से 100 किलोमीटर दूर का सफर तय कर ट्रेनिंग करने जाते थे।

वैभव ने भी अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लिया था कि वह अपने पिता के सपने को साकार कर के रहेंगे। ऐसे में पूरा परिवार उनके साथ लग गया। वैभव की यह कड़ी मेहनत और त्याग ही कि महज 14 साल की उम्र में उनके नाम डंका बज गया है। 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल सबसे तेज सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया है। वैभव के नाम का पूरी दुनिया में शोर मच चुका है। इस उपलब्धि के बाद वैभव ने अपने संघर्ष की गाथा बताई है।

वैभव के लिए रात में 2 बजे उठ जाती थी उनकी मां
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके साथ उनके पूरे परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए मेहनत की है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं ट्रेनिंग के लिए जाता था तो मेरी मां मेरे लिए रात के 2 बजे उठकर टिफिन तैयार करती थी। 11 बजे तक वह सो जाती थीं। मेरे कारण वह सिर्फ 3 घंटे की नींद ले पाती थीं। पिता मेरे साथ जाते थे, ऐसे में उनके काम को मेरे भाई ने संभाला। एक समय ऐसा भी आया कि घर चलाना भारी पड़ रहा था। पैसे की तंगी हो गई थी, लेकिन मैं मेहनत करने से पीछे नहीं हटा और आज भगवान ने मुझे उसका फल दिया है। इस सफलता के पीछे मेरी पूरी फैमिली का हाथ है।’

उन्होंने कहा, ‘अभी मुझे और अच्छा करना है, टीम के लिए अपना योगदान देना है, जितना कर सकते हैं। ट्रायल्स में जब मैं गया था को वहां विक्रम राठौर सर मिले थे। ट्रायल में मैंने अच्छा खेल दिखाया तो मैनेजर ने फिर राहुल सर से बात कराई। राहुल द्रविड़ सर के निगरानी में किसी भी क्रिकेटर की ट्रेनिंग एक सपने से कम नहीं है। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों का भी सपोर्ट मिलता है तो मुझ पर दबाव नहीं रहता है।’

पहली गेंद पर सिक्स को लेकर क्या बोले वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच के पहली गेंद पर वैभव ने शार्दुल ठाकुर को सिक्स लगा दिया। इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये नॉर्मल था। मैंने इंडिया के लिए अंडर-19 में भी ऐसा किया था। मैंने ये सोचा था कि मैं सिक्स के लिए 8 या 10 गेंद का इंतजार नहीं करुंगा। मेरी रडार में जो गेंद आएगी मैं उसे मारुंगा।’उन्होंने कहा, ‘आईपीएल एक बड़ा मंच है, इंटरनेशनल बॉलर इसमें खेलते हैं, उनके खिलाफ बैटिंग करने में थोड़ी घबराहट तो होती है, लेकिन टीम से मुझे ऐसा सपोर्ट मिलता है कि मैं ज्यादा टेंशन नहीं लेता हूं और खुल कर अपनी शॉट खेलता हूं।’

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...