6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन अभ‍िषेक उपमन्‍यु को महंगा पड़ा PAK यूजर का साथ देना, खूब...

कॉमेडियन अभ‍िषेक उपमन्‍यु को महंगा पड़ा PAK यूजर का साथ देना, खूब हुई छीछालेदर, बाद में X अकाउंट डीएक्‍ट‍िवेट?

Published on

कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु को एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर को जवाब देना महंगा पड़ गया है! इसके बाद से ही उन्‍हें तगड़ी आलोचना का श‍िकार होना पड़ा है। यूजर्स उनकी ख‍िल्‍ली उड़ा रहे हैं। परेशान होकर कॉमेडियन ने भी अपना X अकाउंट डीएक्‍ट‍िवेट कर लिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स आशंका जता रहे हैं कि उनके अकाउंट को सस्‍पेंड कर दिया गया है। अभ‍िषेक देश के जानेमाने स्‍टैंडअप कॉमेडियन हैं। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया यूजर के पोस्‍ट पर ऐसे समय में कॉमेंट किया है, जब देश अभी भी पहलगाम आतंकी हमले से उबर नहीं पाया है। 28 पर्यटकों की हत्‍या से हर भारतीय की रगों में खून का सैलाब उमड़ रहा है।

दरअसल, इस सब की शुरुआत सोमवार से हुई है, जहां अभिषेक उपमन्‍यु ने एक पाकिस्‍तानी यूजर के पोस्‍ट पर सहमति जताई थी। इस यूजर ने X पर लिखा था कि भारतीयों को पश्चिम देशों में जिस तरह की नस्लवाद का सामना करना पड़ता है, असल में वह इसके हकदार हैं। अभ‍िषेक ने इसी पर सहमति जताते हुए Yup लिखा था।

महिलाओं पर घटिया पोस्‍ट, कॉमेंट और फिर अभ‍िषेक की एंट्री
इंटरनेट पर्सनैलिटी अभिजीत अय्यर मित्रा ने X पर पाक‍िस्‍तानी महिलाओं के लिए एक अपमानजनक नोट रीपोस्ट किया था। इस पर कॉमेंट करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर @lilmisskhawaja ने लिखा, ‘जीरो क्‍लास। गालियों का मतलब कॉमेडी नहीं है। पूरी दुनिया आपके देश को बलात्कारियों के केंद्र के रूप में देखती है और यह सही भी है। एक औसत भारतीय के मुताबिक यह ‘मजेदार’ है। आप सभी पश्चिम के देशों में जिस नस्लवाद का सामना कर रहे हैं, आप उसके हकदार हैं।’

बहुतों ने किया ट्रोल, कुछ ने दिया साथ
अभिषेक उपमन्‍यु ने इसी पाकिस्‍तानी यूजर के कॉमेंट पर सहमत‍ि जताई थी और उसके नीचे ‘हां’ लिखा। कॉमेडियन का कॉमेंट देखते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई। लोग इससे नाराज दिखे कि अभ‍िषेक एक पाकिस्‍तानी की बातों से सहमत कैसे हैं! हालांकि, कई यूजर्स ने यह भी कहा कि यहां बात भारत और पाक‍िस्‍तान की नहीं, बल्‍क‍ि सही और गलत की है।

लोगों ने कश्‍मीर हमले से जोड़ा, कहा- शर्म आती है!
एक यूजर ने लिखा है, ‘उपमन्यु !!! शर्म आती है कि आप पहले अच्छे थे।’ एक अन्‍य ने लिखा है, ‘ट्विटर ने अभिषेक उपमन्यु को नहीं बख्शा, क्योंकि उन्होंने एक पाकिस्तानी हैंडल का साथ देने का फैसला किया, जो भारतीयों का अपमान करता है।’ एक तीसरे ने लिखा, ‘अभिषेक उपमन्यु इसी के लायक है।’

कुछ दिखे हैरान- डीएक्‍ट‍िवेट किया, या सस्‍पेंड हुआ अकाउंट?
दूसरी ओर, कुछ यूजर्स अभिषेक से जुड़े विवाद पर सिर खुजाते हुए भी दिखे। एक ने लिखा, ‘अभिषेक उपमन्यु ने असल में ऐसा क्या कह दिया कि उनका अकाउंट सस्‍पेंड हो गया।’ एक अन्‍य ने लिखा, ‘हे भगवान! अभिषेक उपमन्यु के अकाउंट को क्या हुआ? क्‍या उनका अकाउंट सस्‍पेंड हो गया है या उन्‍होंने मुझे ब्लॉक कर दिया है।’

अभी तक अभ‍िषेक उपमन्‍यु ने नहीं दिया कोई बयान
बहरहाल, खबर लिखे जाने तक कॉमेडियन अभ‍िषेक उपमन्‍यु का X अकाउंट गायब है। उन्होंने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में कयासों का दौर जारी है। लेकिन समझा यह जा रहा है कि कॉमेडियन ने कॉमेंट्स और ट्रोलिंग से तंग आकर कुछ समय के लिए अपना अकाउंट डीएक्‍ट‍िवेट कर लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...