2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलपंजाब के आगे धोनी की टीम ने घुटने टेक दिए, चहल ने...

पंजाब के आगे धोनी की टीम ने घुटने टेक दिए, चहल ने हैट्रिक लेकर CSK को प्लेऑफ से बाहर किया

Published on

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि महेंद्र सिंह धोनी की CSK टीम प्लेऑफ में खेलते न दिखे, लेकिन फैंस को इस बार यह दर्द झेलना होगा। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में हराते हुए आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। चेन्नई की यह 10 मैचों में 8वीं हार रही, जबकि उसे प्लेऑफ में बने रहने के लिए पंजाब के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए थी। उसने पहले बैटिंग करते हुए अपने घरेलू मैदान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया, जबकि युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में 4 विकेट सहित हैट्रिक ली। इसके बाद पंजाब के बल्लेबाजों ने भौकाल दिखाते हुए लक्ष्य 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया। मार्को यानसेन ने विनिंग फोर लगाया। श्रेयस अय्यर ने 72 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन ठोके।

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को दी जबरदस्त शुरुआत
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को जबरदस्त शुरुआत मिली। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवरों में 44 रनों की साझेदारी की। प्रियांश 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को 116 रनों तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर नूर अहमद ने प्रभसिमरन को 54 रनों के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट कराया। सिंह ने 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। आर्य ने अपनी पारी में 5 चौके जड़े थे। इसके बाद नेहल वढ़ेरा (5) का विकेट भी जल्दी गिर गया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, टीम को यूं दिलाई जीत
श्रेयस अय्यर ने हालांकि शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। शशांक सिंह का शानदार कैच रविंद्र जडेजा की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने सीमा रेखा पर लपका तो टीम का स्कोर 180 रन था। शशांक 12 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के के दम पर 23 रन पर आउट हुए। टीम जीत के करीब थी तो श्रेयस अय्यर को मथीशा पथिराना ने क्लीन बोल्ड किया। कप्तान ने 41 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 72 रन ठोके। उनके आउट होने के बाद सूर्यांश शेडगे एक रन अपना विकेट गंवा बैठे, जबकि जोश इग्लिस और मार्को यानसेन ने पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। इस जीत से पंजाब किंग्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

इससे पहले सैम करन (88 रन) के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बनाए गए अर्धशतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंत में युजवेंद्र चहल (32 रन देकर 4 विकेट) की हैट्रिक से पंजाब किंग्स के खिलाफ 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। करन ने 47 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्के लगाकर इस सत्र में पहली अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि टीम को पावरप्ले में तीन विकेट पर 48 रन के स्कोर से अच्छी स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन का योगदान दिया। करन ने ब्रेविस के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की मजबूत साझेदारी निभाकर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

सैम करन ने चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
16वें ओवर तक सीएसके ने लगभग 9 रन प्रति ओवर की दर से अच्छा प्रदर्शन किया, तब इंग्लैंड के ऑलराउंडर करन ने सूर्यांश शेडगे की गेंदों को धुना। उन्होंने पहली दो गेंदों पर लॉन्ग-ऑफ और डीप स्क्वायर लेग पर छक्के लगाए। फिर तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने इसी ओवर का तीसरा छक्का रोकने के लिए डाइविंग करनी पड़ी। लेकिन करन ने अपना काम पूरा नहीं किया था और अगली दो गेंदों को गैप से निकालते हुए बाउंड्री लगाई जिससे इस ओवर में सीएसके ने 26 रन बटोरे।

छक्का खाने के बाद धोनी को युजवेंद्र चहल ने किया आउट
करन के आक्रमण ने पंजाब किंग्स मुख्य गेंदबाज अर्शदीप को वाइड फुल टॉस का सहारा लेने के लिए मजबूर किया जिसके परिणामस्वरूप यह ओवर काफी कसा रहा जिसमें चार रन बने लेकिन इसके लिए उन्हें आठ गेंदें फेंकनी पड़ीं क्योंकि दो वाइड रही थीं। करन अंततः 18वें ओवर में आउट हो गए। मार्को यानसेन की बाउंसर के नीचे झुकने की कोशिश करते हुए गेंद पर बल्ला छुआ बैठे। चहल को 19वें ओवर तक विकेट नहीं मिला था। एमएस धोनी (11) ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इस गेंदबाज ने उन्हें दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया।

युजवेंद्र चहल की हैट्रिक यूं हुई पूरी
चहल ने फिर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा (02), पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज (0) और नूर अहमद (0) के विकेट झटक कर हैट्रिक पूरी की। यह इस बाएं हाथ के स्पिनर की आईपीएल में दूसरी हैट्रिक थी। सीएसके के लिए पारी की शुरुआत एक बार फिर धीमी जिसमें उनके सलामी बल्लेबाज शेख रशीद (11) और आयुष म्हात्रे (7) बड़ी पारी खेले बिना आउट हो गए। रशीद ने एक शॉट गलत करने से पहले कुछ आकर्षक शॉट लगाए और तीसरे ओवर में अर्शदीप की गेंद पर शशांक सिंह ने आसान कैच लपका। म्हात्रे मिड-ऑफ को पार करने में विफल रहे जहां श्रेयस ने एक अच्छा कैच लपका और यानसेन को मैच में पहला विकेट मिला। रविंद्र जडेजा (17) ने पहली गेंद से ही आक्रामक इरादे दिखाए लेकिन वह हरप्रीत बरार की गेंद पर कैच आउट हो गए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...