9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeजॉब अलर्टभारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच भारतीय सेना में निकली नई भर्ती, सीधे लेफ्टिनेंट...

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच भारतीय सेना में निकली नई भर्ती, सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर पोस्टिंग

Published on

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा है। दोनों देशों में बढ़ती टेंशन के बीच भारतीय ने नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में इंडियन आर्मी की तरफ से टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 30 अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं। जिसमें योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 29 मई 2025 शाम 3 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्टेड अभ्यर्थियों की पहली पोस्टिंग सीधे लेफ्टिनेंट पोस्ट पर होगी।

Army TGC 142 Batch 2025: नोटिफिकेशन
इंडियन आर्मी (TGC- 142 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स) की भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए वैकेंसी निकली हैं। नीचे टेबल से अभ्यर्थी सभी पदों की डिटेल्स विस्तार से चेक कर सकते हैं।
स्ट्रीम वैकेंसी
सिविल 08
कंप्यूटर साइंस 06
इलेक्ट्रिकल 02
इलेक्ट्रॉनिक्स 06
मैकेनिकल 06
Misc इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स 02

Indian Army TGC 142 Eligibility: योग्यता
इंडियन आर्मी टीजीसी बैच में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई/बी.टेक पास होना चाहिए। जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उनकी डिग्री 1 जनवरी 2026 तक पूरी होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के समय सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और प्रोविजनल डिग्री लानी होगी। टीजीटी-142 बैच के लिए केवल अविवाहित पुरुष इंजीनियर ग्रेजुएट ही अप्लाई करने के योग्य हैं। एलिजिबिलिटी से संबंधित ये जानकारी आप नोटिफिकेशन से भी देख सकते हैं।

Engineering Govt Jobs 2025: सीधे बनेंगे लेफ्टिनेंट
आयुसीमा- आवेदकों की न्यूनतम उम्र 01 जनवरी 2026 को 20 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए।
फिजिकल- 2.4 किमी की रनिंग 10 मिनट 30 सेकेंड में लगानी होगी। 40 पुशअप, 06 पुलअप, 30 सिटअप, स्केट्स 2 सेट्स 30 बार, लंग्स 2 सेट 1 बार और बेसिक तैरना आना चाहिए।
ट्रेनिंग- चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी।
पोस्टिंग रैंक- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
सैलरी- लेफ्टिनेंट की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क- निशुल्क

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिसर एंट्री सेक्शन में जाकर अप्लाई कर सकते है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this