8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedउल्टा पड़ गया ट्रंप का टैरिफ! तीन साल में पहली बार अमेरिका...

उल्टा पड़ गया ट्रंप का टैरिफ! तीन साल में पहली बार अमेरिका की इकॉनमी में गिरावट, मंदी की आहट

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका की इकॉनमी में पहली तिमाही में 0.3% की गिरावट आई है। ये तीन साल में पहला मौका है जब गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को इसकी वजह बताया जा रहा है। कॉमर्स डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के मुताबिक, पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.3% की सालाना गिरावट आई। ET के मुताबिक, मंगलवार को आया डेटा दिखाता है कि मार्च में माल के व्यापार घाटे में रेकॉर्ड आयात के चलते भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे ज्यादातर अर्थशास्त्रियों ने अपने जीडीपी के अनुमान घटा दिए। चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था 2.4% की दर से बढ़ी थी। ट्रंप के पहले 100 दिनों के कार्यकाल के साथ ही ये रिपोर्ट अमेरिकियों के बीच उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर नाराजगी को भी दिखाती है। कारोबारियों द्वारा ज्यादा कॉस्ट से बचने के लिए भारी मात्रा मे सामान आयात करने से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।

जीडीपी की रिपोर्ट जारी होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। पिछले कई महीनों से ट्रंप सरकार की टैरिफ नीति से दुनिया में अनिश्चितता बढ़ी है। साथ ही चीन के साथ भी ट्रेड वॉर चरम पर है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ट्रंप ग्लोबल ट्रेड में जो बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं उससे अमेरिका में महंगाई बढ़ने और मंदी आने की आशंका है। लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को मंदी कहा जाता है। हालांकि राष्ट्रपति ने इन आशंकाओं को खारिज किया है। उनका कहना है कि अमेरिका फिर से बूम करेगा लेकिन इसके लिए हमें बाइडन के हैंगओवर से बाहर निकलना होगा।

आयात में भारी तेजी
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, इसमें कुछ समय लगेगा। इसका टैरिफ से कोई लेनादेना नहीं है। यह हमें बाइडन से मिला है। लेकिन हम फिर बूम करेंगे। संयम रखिए, कोई हमारी टक्कर में नहीं होगा। पहली तिमाही में अमेरिका के आयात में भारी तेजी आई है। ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए अमेरिकी कंपनियों ने भारी आयात किया। पिछले साल की चौथी तिमाही में आयात में 1.9 फीसदी गिरावट आई थी जबकि इस साल की पहली तिमाही में यह 41.3 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान एक्सपोर्ट में 1.8 फीसदी की मामूली तेजी आई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...