23.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedकपड़े बेचने वाली मशहूर कंपनी पर साइबर अटैक, कंप्‍यूटर लॉक, साफ हो...

कपड़े बेचने वाली मशहूर कंपनी पर साइबर अटैक, कंप्‍यूटर लॉक, साफ हो गए 7 हजार करोड़ रुपये!

Published on

रिटेल आउटलेट चलाने वाली मशहूर ब्रि‍टिश कंपनी M&S (मार्क्‍स एंड स्‍पेन्‍सर) पर साइबर हमला हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, “स्कैटर्ड स्पाइडर” नाम के ग्रुप ने हमला किया और कंपनी के सिस्‍टमों को बाधित कर दिया है। इस वजह से M&S के तमाम आउटलेट बंद हो गए क्‍योंकि कंप्‍यूटर काम नहीं कर पा रहे थे। ऑनलाइन ऑर्डर भी नहीं लिए जा सके। लोगों को पेमेंट करने और गिफ्ट कार्ड रिडीम करने में दिक्‍कतें आईं। कंपनी इस प्रॉब्‍लम को ठीक करने में जुटी है। बताया जाता है कि हमला बुधवार को किया गया। इससे पहले भी फरवरी में M&S को टार्गेट किया गया था।

फरवरी में चोरी हो गई थी सिस्‍टम से जरूरी जानकारी
रिपोर्टों के अनुसार, M&S के सिस्‍टम में फरवरी में भी साइबर अटैक हुआ था। तब हैकर्स ने जरूरी जानकारी चुरा ली। कहा जाता है कि उन्‍होंने NTDS.dit नाम की एक फाइल को चुराया जोकि माइक्रोसॉफ्ट एक्टिव डायरेक्टरी का हिस्सा है। इस चोरी के बाद साइबर हमलावरों को कंपनी के नेटवर्क में अलग-अलग जगहों पर अटैक करने का रास्‍ता मिल गया।

हमले कई दिनों से जारी, 7 हजार करोड़ का नुकसान
द गार्जियन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर हमला कई दिनों से जारी है। 21 अप्रैल को भी M&S की सर्विसेज पर असर पड़ा था। कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले पाई। आंकड़े बताते हैं कि M&S को रोजाना 3.8 मिलियन पाउंड की सेल ऑनलाइन ऑर्डर से होती है। कई दिनों से जारी इस परेशानी के कारण उसे आर्थिक चोट पहुंची है। एक हफ्ते से भी कम वक्‍त में कंपनी की शेयर मार्केट वैल्‍यू 600 मिलियन पाउंड यानी 7 हजार करोड़ रुपये कम हो गई है।

ड्रैगनफोर्स नाम का रैंसमवेयर, लॉक कर देता है कंप्‍यूटर
रिपोर्ट के अनुसार, 24 अप्रैल को साइबर हमलावरों ने “ड्रैगनफोर्स” नाम के रैंसमवेयर की मदद से कंपनी के नेटवर्क पर धावा बोला। उसने M&S के VMware ESXi सिस्टम टार्गेट किया, जिसके चलते सिस्‍टम यानी कंप्‍यूटरों ने काम करना बंद कर दिया। यह वायरस, कंप्‍यूटरों को लॉक कर देता है। एक बार अपराधी कामयाब हो जाएं तो वह लॉक्‍ड कंप्‍यूटरों को खोलने के बदले पैसों की डिमांड करते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने साइबर सिक्‍योरिटी फर्म्‍स से मदद मांगी है। कहा जाता है कि हमला “स्कैटर्ड स्पाइडर” ग्रुप ने किया है, जो कंपनियों को टार्गेट करता है और सिस्‍टमों से बाहर निकलने के लिए पैसों की डिमांड करता है। यह किसी भी ब्रि‍टिश कंपनी पर हुआ बड़ा साइबर अटैक है। अभी तक यह जानकारी नहीं है कि कंपनी के आउटलेट सही से ऑपरेट कर पा रहे हैं या नहीं।

Latest articles

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...