8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'गद्दार' कहे जाने के बाद भी नहीं रुकीं बेगम जान करीना, अब...

‘गद्दार’ कहे जाने के बाद भी नहीं रुकीं बेगम जान करीना, अब हरे सूट में शाही तेवर दिखा कर गईं सबको दीवाना

Published on

करीना कपूर बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में हैं, जो बढ़ती उम्र में भी अपने लुक्स के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं और लोगों का दिल भी जीत जाती हैं। तभी तो वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न चली जाए, फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन पर नजरें बनाए रखते हैं। लेकिन, हाल ही में जब वह दुबई गईं, तो पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ फोटो सामने आने के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं और उन्हें देश के लिए गद्दार होने तक का टैग मिल गया।

दरअसल, पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन ने ही करीना के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसके चलते लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया और उन्हें खूब ताने दिए। लेकिन, इन सब बातों को दरकिनार कर हसीना एक बार फिर अपना जलवा बिखेर गईं। हुआ ये कि अब हसीना की फराज से मुलाकात करने से पहले की दुबई में हुए मालाबार गोल्ड इवेंट से फोटोज सामने आई हैं। जहां सूट में उनका खूबसूरत अंदाज देख लोग फिर उन पर फिदा हो गए।

पहना अर्पिता मेहता का कुर्ता सेट
करीना के दुबई इवेंट की तस्वीरें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लेहर ने शेयर की हैं। जहां हसीना फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का स्टनिंग ग्रीन कुर्ता सेट पहने नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने बड़े ही सुंदर और क्लासी तरीके से स्टाइल किया। ऐसे में सूट में करीना का अंदाज एकदम शाही वाइब्स दे गया।

कुर्ते पर हुआ फूलों वाला काम
करीना का स्ट्रैट ए लाइन ग्रीन कुर्ते फुल स्लीव्स का है, तो नेकलाइन को सिंपल गोल रखकर स्प्लिट क्रू टच दिया। जहां कुर्ते की स्लीव्स और सूट के बॉर्डर को सुनहरे धागों से कढ़ाई करके शीशे लगाए गए, तो पूरे कुर्ते पर सुनहरे और लाल धागों वाली फूलों की बूटियां हैं। जिससे लुक में एलिगेंस के साथ क्लासी वाइब्स आ रही है। जिसे उन्होंने प्लेन मैचिंग पैंट्स के साथ पेयर किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...