9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालबेटियों को मिलेगा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण: मुख्यमंत्री

बेटियों को मिलेगा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण: मुख्यमंत्री

Published on

— प्रदेश में 50.45 लाख लाड़ली लक्ष्मी, 12.85 लाख को मिल रही छात्रवृत्ति

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 50.45 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं जिनमें से 12.85 लाख बेटियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकार ने इस पर 648.85 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हमारे देश में बेटियों को माता का दर्जा दिया जाता है जो दुनिया के किसी और देश में नहीं होता। आने वाले समय में जल्दी ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
सीएम यादव ने बातें लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत भोपाल के स्टेट हैंगर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

इसके पहले उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी के साथ पौधरोपण भी किया। प्रदेश के सभी जिलों में आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों में नगरीय निकायों और पंचायत स्तर पर आयोजन किए गए। इस दिन एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान चलाया गया। इस दिन जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। वर्ष 2006 से शुरू हुई इस योजना में वर्तमान में 50.45 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी के रूप में रजिस्टर्ड हैं।

हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर देने के लिए लाड़ली लक्ष्मी उत्सव आयोजित किया जा रहा है। हर जिला और निकाय स्तर पर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार करने के लिए यह आयोजन किए गए हैं।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का संचालन स्वयं लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया गया। इस उत्सव के जरिए जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं तथा लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान किया गया।

इसके अतिरिक्त एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान में जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौध-रोपण भी किया गया। खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कलेक्ट्रेट परिसर खरगोन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत पौधरोपण किया। लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा कर रही हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...