10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभेल न्यूज़कॉरपोरेट कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन

कॉरपोरेट कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन

Published on

भोपाल

कॉरपोरेट कॉलेज में 3 मई 2025 को स्नातक हो रहे विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह उत्साह, उल्लास और भावनाओं से भरपूर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. भरत किशोर गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन न केवल ज्ञान और कौशल का स्रोत होता है, बल्कि यह अनुभवों की वह पूंजी भी है जो भविष्य के निर्माण में सहायक बनती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों—संगीत, नृत्य, नाटक, रैंप वॉक, भाषण और कविताओं—ने समां बाँध दिया।समारोह का मुख्य आकर्षण रहा “मिस्टर एंड मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और मंच कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने मंच से अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए, जिनमें उन्होंने कॉलेज जीवन की यादें, रिश्तों की मिठास और सीखी गई महत्वपूर्ण बातों को भावुकता के साथ व्यक्त किया।

अपने संदेश में डॉ. गुप्ता ने कहा,“यह पल केवल विदाई का नहीं, बल्कि नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। हमारे विद्यार्थी ज्ञान, आत्मबल और अनुभव के साथ नए जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हम सदैव उनके साथ हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...