14.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeहेल्थआंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे,...

आंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, मिनटों में होगा तैयार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

Published on

अगर आप अपने आप को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आपकी लाइफ स्टाइल और खान पान अच्छा होना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ बेहतरीन बदलाव कर हेल्दी शरीर पा सकते हैं। जैसे अगर आप अपनी डाइट में सुबह आंवले का ड्रिंक शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए, हम आपको बताते हैं आंवला जूस पीने के फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं?

आंवला जूस के लिए सामग्री:
2 आंवला, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च, 2 लौंग, अदरक का टुकड़ा, स्वाद अनुसार नमक

आंवल जूस कैसे बनाएं?
आंवला जूस बनाने के लिए सबसे पहल दो आंवला लें और उन्हें पाने में अच्छी तरह धोएं। अब आंवला का गुदा निकालें और बीज को फेंक दें। अब मिक्सर में आंवला का गुदा, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च, 2 लौंग और अदरक का टुकड़ा डालें और आधा गिलास पानी डालकर इन्हें अच्छी तरह से पीस लें।

जब पीसकर हो जाए तो आंवला के पानी को अच्छी तरह से छान लें। आंवला का जो बचा हुआ खुजा है उसमें एक गिलास और पानी डालें और एक बार फिर से छान लें।अब इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। आंवले का जूस तैयार है। सुबह सुबह रोज़ इसे पिएं।

आंवला जूस पीने के फायदे:
आंवला जूस से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आंवले के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा प्रतिरक्षा कोशिका के कार्य को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है। आंवले का रस कब्ज को रोककर पाचन में सहायता करता है। आंवले के रस में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी त्वचा की लोच में सुधार, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले के रस में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव हो सकता है, जो संभावित रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आंवले का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे संभावित रूप से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...