10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली-टू-इजरायल फ्लाइट डायवर्ट करने के बाद एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, मिसाइल...

दिल्ली-टू-इजरायल फ्लाइट डायवर्ट करने के बाद एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, मिसाइल अटैक के बाद लिया ये फैसला

Published on

नई दिल्ली

इजरायल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल अटैक के बाद एयर इंडिया ने अगले दो दिनों तक इजरायल के तेल अवीव के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयर इंडिया ने यह फैसला तब लिया है, जब आज ही मिसाइल अटैक के कारण कंपनी की एक फ्लाइट को अचानक अबु धाबी डायवर्ट करना पड़ा। इस वाकये के बाद एयर इंडिया ने फैसला लिया कि वह 6 मई तक तेल अवीव के लिए किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं करेगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक संदेश भी जारी किया है।

एयर इंडिया ने संदेश जारी करते हुए कहा कि आज सुबह तेल अवीव में हुए घटनाक्रम के बाद हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, तेल अवीव आने-जाने वाले हमारे ऑपरेशंस 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगे। हमारे सहकर्मी ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं। 4 से 6 मई 2025 के बीच वैध टिकटों के साथ हमारी उड़ानों में बुक किए गए ग्राहकों को रिशेड्यूलिंग पर एक बार छूट या कैंसिलेशन के लिए पूरे पैसे वापस करने की पेशकश की जाएगी। एयर इंडिया के लिए ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सबसे ऊपर है।

खतरे से बचाने के लिए मोड़ दिया प्लेन
बता दें कि आज एयर इंडिया की फ्लाइट एआई139 दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी, तभी यमन से हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास गिरी। यह हमला फ्लाइट के उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान को खतरे से बचाने के लिए अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ और तेल अवीव से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान को दिन भर के लिए रद्द कर दिया गया।

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर गिरी मिसाइल
मिसाइल हमले के बाद सुबह तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हवाई यातायात को निलंबित कर दिया गया। जर्मन कैरियर लुफ्थांसा जैसी अन्य वैश्विक एयरलाइनों ने भी इस घटना के कारण इजरायली शहर के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह यमन से दागी गई एक मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल के पास गिरी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...