9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकुलगाम में मिली युवक की लाश तो भड़की महबूबा मुफ्ती, पहलगाम अटैक...

कुलगाम में मिली युवक की लाश तो भड़की महबूबा मुफ्ती, पहलगाम अटैक से जोड़ा कनेक्शन

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव के लोगों ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया। आरोप है कि मृतक को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इम्तियाज अहमद माग्रे की मौत में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने बताया कि माग्र्रे का शव रविवार कुलगाम जिले के अहरबल क्षेत्र में अदबल नाला से निकाला गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

महबूबा ने क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद किया गया है। मामले में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इम्तियाज माग्रे को दो दिन पहले सेना ने हिरासत में लिया था और अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नदी में मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला शांति को पटरी से उतारने, कश्मीर में पर्यटन को बाधित करने और देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने का एक सोचा-समझा प्रयास प्रतीत होता है।

मामले की जांच की मांग
उन्होंने कहा कि यदि हिंसा का एक भी कृत्य पूरे तंत्र को हिला सकता है। मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां कर सकता है। घरों को तोड़ सकता है और निर्दोष लोगों को निशाना बना सकता है, तो इसका मतलब है कि अपराधी पहले ही अपना मकसद हासिल कर चुके हैं। महबूबा ने माग्रे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बांदीपोरा मुठभेड़ या कुलगाम की ताजा घटना में गड़बड़ी के आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं और इनकी पूरी निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...