8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिरोजपुर कैंट एरिया में हुआ ऐसा रिहर्सल, सुनकर...

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिरोजपुर कैंट एरिया में हुआ ऐसा रिहर्सल, सुनकर कांप उठेंगे कंगाल पाकिस्तानी

Published on

फिरोजपुर (पंजाब):

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके बीच फिरोजपुर छावनी (कैंटोनमेंट) बोर्ड ने रविवार को 30 मिनट के ‘ब्लैकआउट’ अभ्यास की घोषणा की। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा को फिरोजपुर छावनी बोर्ड की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, ब्लैकआउट अभ्यास रात नौ बजे से 9:30 बजे तक कैंटोनमेंट क्षेत्र में आयोजित किया गया।

पत्र में क्या कहा गया?
पत्र के अनुसार, ‘आपसे अनुरोध है कि पूर्ण ब्लैकआउट को देखते हुए इस अवधि के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अभ्यास का मकसद मौजूदा युद्ध खतरों के दौरान ‘ब्लैकआउट’ प्रक्रियाओं को लागू करने में तैयारी और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है। इस अभ्यास को सफल बनाने में आपका समर्थन और सहयोग महत्वपूर्ण है।

तैयारी से जुड़े अभ्यास का हिस्सा है ब्लैकआउट
शर्मा ने एक बयान में कहा कि ब्लैकआउट एक नियमित तैयारी से जुड़े अभ्यास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बंद की गई। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जरूरत पड़ने पर जवाब देने के लिए तैयार है।

टोल बैरियर पर सतर्कता बढ़ी
उप महानिरीक्षक हरमनबीर गिल ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों, ज्ञात अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रख रही है। वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए टोल बैरियर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया गतिविधियों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त तेज
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी है, जबकि पंजाब पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी रणनीतिक स्थानों पर चौकियां स्थापित की हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...