19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारत के सबसे तेज गेंदबाज को क्या हो गया, मयंक यादव का...

भारत के सबसे तेज गेंदबाज को क्या हो गया, मयंक यादव का हाल भी उमरान मलिक जैसा ना हो जाए!

Published on

धर्मशाला

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए आईपीएल 2025 में वापसी कुछ खास नहीं रही। मयंक चोट के कारण लखनऊ के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब जब उनकी वापसी हुई है तो वह अपने लय में नहीं दिख रहे हैं। खास तौर से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तो मयंक यादव की हालत बहुत ही खराब रही। मयंक यादव के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जमकर बरसे।

पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक यादव को पहले ही ओवर में 20 रन पड़ गए। सिर्फ इतना ही नहीं, जोश इंग्लिस ने मयंक यादव के खिलाफ हैट्रिक सिक्स लगा दिया। हैट्रिक सिक्स के बाद ऐसा लगा कि मयंक यादव अपने दूसरे ओवर में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मयंक को उनके दूसरे ओवर में कुल 16 रन पड़ गए। इस ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने उन्हें 2 सिक्स लगाए। इस तरह मयंक के खिलाफ पहले दो ओवर में 5 सिक्स लगे।

मयंक को मिला है भारत के सबसे तेज गेंदबाज का टैग
मयंक यादव को आईपीएल 2024 में लखनऊ के लिए डेब्यू का मौका मिला था। डेब्यू सीजन में ही मयंक ने अपनी स्पीड से खूब कहर बरपाया था। सीजन में मयंक की टॉप स्पीड 156.7 kmph की थी। क्रिकेट एक्सपर्ट मयंक को उमरान मलिक से भी बेहतर गेंदबाज करार दे चुके थे। क्योंकि जिस रफ्तार और लाइन लेंथ से मयंक बॉलिंग कर रहे थे उनके आगे बल्लेबाजों के पैर कांपते थे।

हालांकि,इस सीजन में मयंक यादव ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे हैं। ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि जिस तरह उमरान मलिक अपनी स्पीड की वजह से चर्चा में आने के बाद गायब हुए, वैसा ही कुछ हाल मयंक यादव का ना हो जाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले की बात की जाए तो मयंक ने अपने चार ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...