10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, लिव-इन रिलेशन और 3 बार सुसाइड की कोशिश, 'द्रौपदी' रूपा...

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, लिव-इन रिलेशन और 3 बार सुसाइड की कोशिश, ‘द्रौपदी’ रूपा गांगुली ने किए थे सनसनीखेज खुलासे

Published on

जिस तरह रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ ने इसके कलाकारों को हमेशा के लिए अमर कर दिया, उसी तरह बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ के कलाकार भी घर-घर मशहूर हो गए थे। उन्हें असल जिंदगी में भी उनके निभाए किरदारों से ही पहचाना जाने लगा। ऐसी ही एक कलाकार रही हैं रूपा गांगुली, जिन्हें लोग आज भी द्रौपदी मानते हैं। रूपा गांगुली ने कई फिल्में और टीवी सीरियलों में काम किया, पर उन्हें पहचान ‘महाभारत’ की ‘द्रौपदी’ बनकर ही मिली थी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल रही। रूपा गांगुली ने 16 साल पहले एक शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। जहां उन्होंने तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी, वहीं उनका ‘महाभारत’ के एक-स्टार संग एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर रहा। और तो और पति के बारे में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले राज खोले थे।

कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली ने हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों और टीवी शोज में खूब काम किया। उन्हें ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘करम अपना अपना’, ‘कस्तूरी’ और ‘वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया’ जैसे सीरियलों में खूब पसंद किया गया। और फिर साल 1988 में बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में मिले द्रौपदी के रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

टीवी शो ‘सच का सामना’ में किए थे सनसनीखेज खुलासे, हुआ था पॉलीग्राफ टेस्ट
पर रूपा गांगुली की निजी जिंदगी खूब उतार-चढ़ाव भरी रही। इसके बारे में उन्होंने साल 2009 में आए टीवी शो ‘सच का सामना’ में कई चौंकाने वाले राज खोले थे। इस शो को राजीव खंडेलवाल ने होस्ट किया था। उन्होंने रूपा गांगुली का एक पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें कुछ सवाल पूछे गए। रूपा गांगुली के खुलासों ने जनता ही नहीं, बल्कि खुद उनके घर-परिवार के लोगों और दोस्तों के भी होश उड़ा दिए थे।

रूपा गांगुली ने 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश, पति के खोले थे राज
रूपा गांगुली ने खुलासा किया था कि उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। रूपा ने ‘सच का सामना’ में खुलासा किया था कि शादी के बाद उन्होंने पति के दबाव के कारण एक्टिंग छोड़ दी थी। वह कोलकाता में जाकर बस गई थीं। लेकिन पति उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। उन्हें पति के आगे बार-बार हाथ फैलाना पड़ता और तंगी झेली। इस कारण परेशान होकर उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

ध्रुब मुखर्जी से की थी शादी, पति एक्टिंग से नहीं थे खुश
रूपा गांगुली ने ध्रुब मुखर्जी से साल 1992 में शादी की थी। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। शादी के बाद वो एक बेटे के पैरेंट्स बने। हालांकि, शादी के 14 साल बाद रूपा गांगुली का पति से तलाक हो गया। रूपा गांगुली ने बताया था कि पति ध्रुब उनके एक्ट्रेस स्टेटस और एक्टिंग करने से खुश नहीं थे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में तलाक की वजह रूपा का एक सिंगर संग अफेयर बताया गया।

13 साल छोटे सिंगर को डेट किया, लिव-इन में रहीं
रूपा गांगुली उम्र में 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु को डेट करने लगी थीं। पति से तलाक के बाद रूपा की दिब्येंदु संग नजदीकियां बढ़ीं और वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। इसका खुलासा भी रूपा ने ‘सच का सामना’ में किया था। पर कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। रूपा ने बाद में कबूल किया था कि उन्हें दिब्येंदु के मैरिज प्रपोजल को ठुकराने का पछतावा होता है। इस बात का भी पछतावा होता है कि उन्होंने शादी के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया था।

‘महाभारत’ के को-स्टार संग एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर
रूपा गांगुली ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का भी खुलासा किया था। रूपा से पॉलीग्राफ टेस्ट में सवाल किया गया था कि क्या कभी किसी पौराणिक भारतीय महाकाव्य पर आधारित टीवी शो में काम करते समय आपका किसी को-स्टार के साथ अफेयर रहा है? जवाब में रूपा ने कहा था- हां। मालूम हो कि रूपा गांगुली ने सिर्फ ‘महाभारत’ जैसे पौराणिक सीरियल में ही काम किया था। एक और सवाल पूछा गया था कि जब आप शादीशुदा थीं, तो क्या आपका एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर रहा? तो रूपा गांगुली ने ‘हां’ कहा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...