6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालभोपाल लव जिहाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, हो सकते...

भोपाल लव जिहाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, हो सकते हैं बड़े खुलासे, SIT से हुई मीटिंग

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घटित हुआ लव जिहाद का मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुखिर्यों में आ गया है। यहां के प्राइवेट टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से से मुस्लिम युवाओं ने नाम बदलकर दोस्ती, प्यार फिर रेप किया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल शुरू किया। इस लव जिहाद के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। एक और जहां पुलिस की विशेष टीम एसआईटी इस मामले की तह तक जाने में जुटी है। वहीं, रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की एंट्री हो गई।

कौन-कौन है टीम में
राष्ट्रीय महिला आयोग की 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर, एमपी हाईकोर्ट की वकील निर्मला नायक सहित तीन लोग मामले की जमीनी हकीकत समझने भोपाल आए हैं। यह अलग-अलग एंगल पर अपनी जांच आगे बढ़ा रहे हैं।

निजी होटल में गुप्तवार्ता
टीम ने भोपाल आने के बाद सबसे पहले पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। एसआईटी के अधिकारियों को तलब किया गया। एक निजी होटल में महिला आयोग की टीम और भोपाल पुलिस अधिकारियों के बीच विशेष चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि महिला आयोग की टीम तीन दिनों तक भोपाल में रहेगी और जरूरत पड़ने पर केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनेगी।

महिला आयोग की टीम लव जिहाद, रेप पीड़िताओं और उनके परिजन से भी चर्चा कर सकती है। महिला आयोग की टीम सभी पक्षों को जरूरी सुझाव भी देगी। आयोग सुनिश्चित करेगा कि पीड़ितों को न्याय मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की अब तक की कार्रवाई का स्टेटस भी टीम लेगी। महिला आयोग की टीम ने इस केस के शुरूआत में बरती गई असंवेदनशीलता को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this