2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकुलगाम में जो हुआ नहीं होना चाहिए था… इम्तियाज की मौत पर...

कुलगाम में जो हुआ नहीं होना चाहिए था… इम्तियाज की मौत पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला क्या बोले

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले की जांच के बीच बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों का पता लगाने के लिए चल रही कार्रवाई को कश्मीर के लोगों पर कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस प्रक्रिया में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि मौजूदा कार्रवाई कश्मीर के सभी लोगों पर है। अब्दुल्ला से पहले पीडीपी चीफ और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कश्मीरियों को परेशान किया जाए। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना बैसरन वैली के हमलावरों की खोजबीन के बीच सर्च अभियान चला रहे हैं।

सावधानी से जांच की सलाह
अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को बहुत सावधानी और लगन से काम करने के लिए आगाह किया। मुख्यमंत्री ने कुलगाम की घटना की भी निंदा की। इसमें 23 साल के युवक इम्तियाज अहमद ने तलाशी अभियान के दौरान भागने की कोशिश में कथित तौर पर एक नाले में छलांग लगा दी थी। इम्तियाज की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने युवक पर ओवरग्राउंड वर्कर होने का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार ने इसका खंडन किया और दावा किया कि पीड़ित एक मजदूर था जिसका आतंकवादियों से कोई संबंध नहीं था। अब्दुल्ला ने कहा कि कुलगाम में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन केवल कुलगाम ही नहीं, कश्मीर में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए जाने की सूचनाएं आ रही हैं।

90 लोगों के खिलाफ FIR
अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग और खास तौर पर कश्मीर के लोग पहली बार पहलगाम हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे और अपना गुस्सा दिखाया। उन्हें यह संदेश नहीं दिया जाना चाहिए कि उन्हें सज़ा दी जा रही है। अब्दुल्ला ने कहा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से 90 स्थानीय लोगों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है और लगभग 2800 लोगों से पूछताछ की गई है या उन्हें हिरासत में लिया गया है। हमले में 26 नागरिक मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी है। एनआईए ने 27 अप्रैल को जांच हाथ में ली थी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...