2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री का गुजरात दौरा- भजनलाल शर्मा ने किए मां नर्मदा के दर्शन

मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा- भजनलाल शर्मा ने किए मां नर्मदा के दर्शन

Published on

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के पहले दिन सोमवार को केवड़िया में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ पावन नर्मदा नदी के तट पर स्थित मां नर्मदा के दैवीय स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने इस दौरान मां नर्मदा से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण होने की कामना की।

इसके पश्चात श्री शर्मा एवं श्री नड्डा ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने कहा कि स्व. पटेल की यह भव्य प्रतिमा भारत के एकीकरण के महानायक के अतुलनीय साहस, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...