24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलअब मैच शुरू नहीं हुआ तो किसे जीत मिलेगी? जानिए डकवर्थ लुईस...

अब मैच शुरू नहीं हुआ तो किसे जीत मिलेगी? जानिए डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से कौन सी टीम आगे

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2025 में बारिश की वजह से मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच रुक गया है। पहले खेलते हुए मुंबई ने इस मैच में 155 रन बनाए थे। 11वें ओवर में टीम का स्कोर 97 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद भी मुंबई की टीम 155 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए इनफॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन दूसरे ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभाला।

बारिश की वजह से रुका मुकाबला
गुजरात टाइंटस की पारी शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई। हालांकि अंपायर ने इसके बाद भी मैच जारी रखा। इसके बाद बीच में कई बार बारिश आई लेकिन अंपायर ने खेल नहीं रोका। लेकिन फिर गुजरात की पारी के 14वें ओवर के बाद बारिश तेज हो गई। लेकिन इसके बाद भी मैच को रोकना पड़ा। इस समय गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन था। इसके बाद 18वें ओवर के बाद बारिश आई। इस समय गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 132 रन था।

डीएलएस में मुंबई की टीम आगे
अगर अब मैच शुरू नहीं होता है तो मुंबई की टीम को जीत मिल जाएगी। डीएलएस नियम के अनुसार गुजरात का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट पर 136 रन होना चाहिए। गुजरात की टीम 4 रनों से पीछे है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस मुकाबला जीत जाएगी।

जीतने वाली टीम टॉप पर पहुंच जाएगी
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों के 14-14 पॉइंट हैं। गुजरात ने 10 जबकि मुंबई ने 11 मैच खेले हैं। इस मैच की विजेता टीम के 16 पॉइंट हो जाएंगे। दोनों ही टीमें नेट रन रेट में आरसीबी से बेहतर है। ऐसे में विजेता टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। मैच पूरा होता है तो गुजरात को जीत के लिए 6 ओवर में 49 रनों की जरूतर है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...