13.7 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक तरफ भारत की एयरस्ट्राइक, दूसरी ओर बलूचों ने मार डाले 14...

एक तरफ भारत की एयरस्ट्राइक, दूसरी ओर बलूचों ने मार डाले 14 पाकिस्तानी सैनिक

Published on

नई दिल्ली,

भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को बलूचिस्तान से भी झटका मिला है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान सेना के 14 जवानों को मार गिराया है.

BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच के अनुसार, पहला हमला बोलन के माच इलाके में शोरकंद क्षेत्र में किया गया, जहां पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया गया.

पाकिस्तान के 14 सैनिक मारे गए
इस विस्फोट में सेना की एक गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गई और 12 सैनिक मारे गए. मरने वालों में पाकिस्तानी सेना का स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारीक इमरान और सुबेदार उमर फारूक भी शामिल हैं. दूसरा हमला केच जिले के कुलाग तिग्रान इलाके में किया गया, जहां पाकिस्तानी सेना की बम डिस्पोजल टीम को एक और रिमोट IED ब्लास्ट में निशाना बनाया गया. इस हमले में दो और सैनिकों की मौत हो गई.

पाकिस्तानी सेना को बताया किराए की फौज
BLA ने अपने बयान में पाकिस्तान की सेना को “किराए की फौज” बताते हुए कहा है कि यह सेना कभी बंदरगाहों की रखवाली करती है, कभी कॉरिडोर की, और कभी विदेशी कर्जदाताओं की सेवा में लगी रहती है. संगठन ने चेताया है कि इस तरह के हमले अब और तेज़ी से और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे.

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...