14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedऑपरेशन सिंदूर : 18 एयरपोर्ट बंद… 430 फ्लाइट कैंसिल, पाकिस्तान से मुकाबले...

ऑपरेशन सिंदूर : 18 एयरपोर्ट बंद… 430 फ्लाइट कैंसिल, पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत की चौतरफा तैयारी!

Published on

नई दिल्ली,

भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को दहला दिया है. बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 6-7 मई की रात पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके हमले के बाद हालांकि, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से कोई कार्रवाई न करने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके बावजूद PAK के किसी भी पलटवार के लिए भारत ने चौतरफा तैयारियां कर ली हैं. इसके तहत देश के 18 एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है.

एयर स्ट्राइक के बाद ये Airport बंद
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 पर्यटकों की मौत का तगड़ा बदला भारत की ओर से लिया गया है. लेकिन तनाव चरम पर पहुंचने और पाकिस्तान की ओर से किसी भी पलटवार का जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. अलर्ट के तौर पर सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 18 एयरपोर्ट्स अस्थायी रूप से क्लोज कर दिए हैं. इनमें श्रीनगर का एयरपोर्ट (Sri Nagar Airport) भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में लेह (Leh), जम्मू (Jammu), अमृतसर (Amritsar), पठानकोट (Pathankot), चंडीगढ़ (Chandigarh), जोधपुर (Jodhpur), जैसलमेर (Jaisalmer), शिमला (Shimla), धर्मशाला (Dharamshala) और जामनदर (Jamnagar) भी हैं.

430 फ्लाइट्स गईं कैंसिल
भारत की तीनों सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरपोर्ट्स बंद होने से करीब कई उड़ानों पर भी सीधा असर देखने को मिला है. फ्लाइटराडार-24 के मुताबिक, अब तक करीब 430 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं. उड़ानें रद्द करने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस सबसे आगे रही और इसकी करीब 160 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं.

इस संबंध में एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट एयरपोर्ट्स के लिए उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी गई हैं और परेशान यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने या फिर री-शेड्यूल के लिए लगने वाली फीस को फ्री कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि इस अवधि में यात्रा के लिए वैलिड टिकट रखने वाले पैसेंजर्स को री-शेड्यूलिंग फीस पर एक बार छूट दी जाएगी.

यात्रियों से अपडेट रहने की अपील
IndiGo Airlines ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट जरूर रहें. SpiceJet Airlines ने कहा कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले नोटिस तक बंद हैं, ऐसे में उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

रिपोर्ट की मानें तो देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम हवाई अड्डे, दिल्ली IGI Airport से कम से कम 35 उड़ानें दोपहर 12 बजे से रद्द कर दी गई थीं. इनमें चार इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं. Akasa Air ने भी इस संबंध में अपने यात्रियों को एक पोस्ट शेयर कर अलर्ट किया है कि मौजूदा स्थिति के कारण, श्रीनगर के लिए और वहां से उसकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...