14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: 'मैंने पहले ही कहा था बात मत करना…' Whatsapp chat देखकर...

UP: ‘मैंने पहले ही कहा था बात मत करना…’ Whatsapp chat देखकर पति ने रेता पत्नी का गला

Published on

बागपत,

उत्तर प्रदेश के बागपत में रिश्ते ने जब शक का रूप लिया तो एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. व्हाट्सएप चैट देखकर गुस्से में आए युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना कोतवाली क्षेत्र के जैन मोहल्ले की है, जहां आरोपी पति प्रशांत ने पत्नी नेहा की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, नेहा मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और करीब पांच साल पहले प्रशांत से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बेटा भी है, नेहा अपनी मां के साथ जैन मोहल्ले में किराये पर रहती थी. प्रशांत को लंबे समय से शक था कि नेहा किसी और से बात करती है. इसी कारण उसने नेहा का व्हाट्सएप अपने फोन में लॉगइन कर रखा था.

गला रेतकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
मंगलवार दोपहर अचानक प्रशांत घर में पहुंचा. उसके हाथ में चिकन काटने वाला छूरा था. पहले दोनों में कहासुनी हुई, फिर गुस्से में आकर प्रशांत ने नेहा पर हमला कर दिया. नेहा ने बचने की कोशिश की लेकिन वह हैवान बन चुके पति के सामने बेबस हो गई. हमले में नेहा की उंगलियां भी कट गईं और गला रेतकर हत्या कर दी गई.

घटना के बाद आरोपी मौके पर ही खड़ा रहा और चिल्लाता रहा, मैंने पहले ही कहा था बात मत करना आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे पत्नी के किसी और से बात करने का शक है, दोनों ने लव मैरिज की थी. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this