14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedग्रीन जोन में ओपन… फिर अचानक फिसला, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कन्फ्यूज...

ग्रीन जोन में ओपन… फिर अचानक फिसला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कन्फ्यूज शेयर बाजार

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और POK में भारत ने मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया और इसके तहत एयर स्ट्राइक करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. इसका असर शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट क्रैश हो रहा है, तो सीमा पर टेंशन के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. गुरुवार को Sensex-Nifty ग्रीन जोन में ओपन हुआ और कुछ ही देर बाद रेड जोन में कारोबार करने लगा और फिर अगले ही पल फिर से बढ़त में आ गया.

सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर मार्केट में सुस्त शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 80,746 की तुलना में उछलकर 80,912 पर ओपन हुआ और फिर कुछ मिनटों के कारोबार के दौरान ये फिसलकर 80,657.30 पर आ गया. लेकिन ये गिरावट कुछ देर बाद फिर तेजी में तब्दील हो गई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी का भी ऐसा ही हाल दिखाई दिया. Operation Sindoor के बाद बढ़े तनाव का असर सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव के रूप में दिख रहा है और इनकी बदली-बदली चाल से निवेशक भी कन्फ्यूज हैं.

1489 शेयरों की जोरदार शुरुआत
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है. मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही करीब 1489 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की, तो वहीं 455 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुआ. इसके अलावा बाजार में मौजूद 110 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जियो फाइनेंशियल, एसबीआई सबसे ज्यादा बढ़त के साथ खुले, तो वहीं दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा कंज्यूमर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया.

Tata के इस शेयर में आज भी तेजी
बीते कारोबारी दिन बुधवार की तरह गुरुवार को भी टाटा ग्रुप (Tata Group) की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर (Tata Motors Share) तूफानी तेजी के साथ भागता हुआ नजर आया. ये शुरुआती कारोबार में करीब 3 फीसदी तक उछल गया. बता दें कि बुधवार को टाटा मोटर्स स्टॉक में 5 फीसदी का उछाल आया था. शेयर में तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैप पर भी दिखा और ये दो दिनों में बढ़कर 2.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयर
शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बावजूद सबसे ज्यादा तेजी लेकर भागले वाले स्टॉक्स की बात करें, तो Tata Motors के अलावा HCL Tech Share (1.50%), Kotak Bank Share (1.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल VMM Share (3.92%), Endurance Share (3.22%), Crisil Share (2.91%), Coforge Share (2.30%) और Yes Bank Share (2.20%) चढ़कर ट्रेड करते नजर आए. वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में Nivabhupa Share 14% और Timex Share 11% की बढ़त में था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...