14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यतेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों का IED अटैक, तीन पुलिसकर्मी शहीद

तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों का IED अटैक, तीन पुलिसकर्मी शहीद

Published on

मुलुगु,

तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है. जिस इलाके में IED अटैक हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा बॉर्डर से लगा हुआ इलाका है. नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाकर विस्फोट किया, जिसमें तेलंगाना के तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं.पुलिस रूटीम कॉम्बिंग कर रही थी, इसी दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इस दौरान जवानों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी थी. अधिकारी ने कहा कि अंतर-राज्यीय सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगल में बुधवार की सुबह गोलीबारी हुई.

इस कार्रवाई में अब तक 22 से अधिक नक्सली मारे गए हैं. नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अभी जारी है. यह कार्रवाई बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में से एक है. इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 24000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this