13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी J-10C फाइटर जेट, पहली बार PL-15E मिसाइल का इस्‍तेमाल, भारत के...

पाकिस्‍तानी J-10C फाइटर जेट, पहली बार PL-15E मिसाइल का इस्‍तेमाल, भारत के लिए बड़ा खतरा बने चीनी हथियार, समझें

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत और पाकिस्‍तान की सेना में युद्ध जैसे हालात हैं। भारत के जोरदार मिसाइल हमले के बाद पाकिस्‍तानी सेना बौखलाई हुई है और सीमा पर दोनों ओर से तोपें गरज रही हैं। भारत के साथ इस लड़ाई में पाकिस्‍तान ने पहली बार चीनी हथियारों का जमकर इस्‍तेमाल किया है। पाकिस्‍तान की ओर दोवा किया जा रहा है कि पाकिस्‍तानी वायुसेना ने चीन के बनाए जे-10 सी व‍िमानों की मदद से भारत के राफेल और सुखोई विमानों पर हमला बोला। इस दौरान पाकिस्‍तानी पायलट ने चीन की PL-15 मिसाइल का इस्‍तेमाल किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि चीन की इस हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का युद्ध के माहौल में इस्‍तेमाल किया गया है। भारत के पंजाब में पाकिस्‍तान की एक मिसाइल का मलबा मिला है जिस पर पीएल 15 ई लिखा हुआ है। इस भारतीय हमले के दौरान चीनी राजदूत सुबह 4 बजे तक पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय में मौजूद थे। आइए समझते हैं कि यह चीनी फाइटर जेट और पीएल 15 मिसाइल कितना बड़ा खतरा है…

सोशल मीडिया पर जो तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें पीएल-15 मिसाइल का सीकर नजर आ रहा है। यह मिसाइल एक्टिव इलेक्‍ट्रानिकल स्‍कैन्‍ड एरे या AESA तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया है। यह एक्टिव और पैसिव दोनों ही मोड पर काम करती है। चीन का दावा है कि इससे यह मिसाइल ज्‍यादा बेहतर हो गई है। सैन्‍य विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन की पीएल-15 मिसाइल अमेरिका की AIM-120D एयर टु एयर मिसाइल के टक्‍कर की है। इसे पहले जे-20 स्‍टील्‍थ फाइटर जेट के लिए बनाया गया था।

चीनी म‍िसाइल कितना ताकतवर
द वार जोन की रिपोर्ट के मुताबिक पीएल 15 मिसाइल के अंदर डूअल पल्‍स रॉकेट मोटर लगे हुए हैं। इससे इसकी रेंज करीब 200 किमी तक पहुंच जाती है। इस मिसाइल की एक और खासियत यह है कि इसमें दोतरफा डेटालिंक है जो मिसाइल को दागने के बाद भी उसे रास्‍ते में अपडेट देता रहता है। मिसाइल से भी फाइटर पायलट को उसकी सूचना मिलती रहती है। चीनी मिसाइल की इस ताकत को देखते हुए अब अमेरिका नई हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल बनाने में जुट गया है।

पाकिस्‍तानी वायुसेना ने अपने जेएफ-17 और जे-10 सी फाइटर जेट में इस चीनी मिसाइल को लगाया है। पाकिस्‍तान इन दोनों का ही पहला कस्‍टमर है। इसके जवाब में भारत के पास राफेल की मेट‍िओर मिसाइल है। इसमें रैमजेट इंजन लगा हुआ है। कई पश्चिमी विश्‍लेषकों का कहना है कि रैमजेट इंजन की वजह से यह चीनी मिसाइल से ज्‍यादा ताकतवर है। इसकी रेंज भी पीएल 15 से ज्‍यादा है। चीन का दावा है कि पीएल-15 की स्‍पीड मैक 5 है। चीन के पास जो पीएल-15 है, उसकी रेंज करीब 300 किमी तक है। चीन की कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्‍ट्री ग्रुप ने इस मिसाइल को बनाया है।

चीन खाड़ी देशों को बेचने की कर रहा तैयारी
चीनी वायुसेना में यह साल 2003 से ही है। चीन का दावा है कि उसका जे-10 सी विमान 4.5 जनरेशन का फाइटर जेट है। पाकिस्‍तान ने चीन से 36 जे-10 सी व‍िमान लिए हैं। इस समय 20 जे-10 सी विमान पाकिस्‍तानी वायुसेना में हैं। चीन अब इस विमान को खाड़ी देशों और अफ्रीकी देशों को निर्यात करना चाहता है। हाल ही में मिस्र ने भी इस व‍िमान में अपनी रुचि दिखाई है। उज्‍बेकिस्‍तान भी इसे लेने की योजना बना रहा है। पाकिस्‍तानी संसद में दिए अपने भाषण में पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने खुलासा किया कि इस सैन्‍य कार्रवाई के दौरान चीनी राजदूत सुबह 4 बजे तक अपनी टीम के साथ उनके कार्यालय में बैठे रहे। पाकिस्‍तान ने इस भारतीय हमले की सारी सूचना चीन को दी है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...