17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर के बाद अमृतसर के तीन गांवों में मिले रॉकेट, क्या...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमृतसर के तीन गांवों में मिले रॉकेट, क्या पाकिस्तान ने किया हमला

Published on

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर जिले के खेतों में रॉकेट मिलने से हड़कंप मच गया। ये रॉकेट दुधाला, जेठूवाल और पंधेर गांवों में मिले। इसके बाद अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं। यह घटना भारत के पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद हुई। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत आर्मी को दी गई। उन्होंने कहा कि आर्मी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ये रॉकेट फटे नहीं, इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया

भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया
सूत्रों की मानें तो ये रॉकेट पाकिस्तान की तरफ से दागे गए थे, जिन्हें भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिन्हें पुलिस ने सोनिक साउंड बताया है। सुरक्षा को देखते हुए पंजाब में मॉक ड्रिल की गई और कुछ बॉर्डर पर रिट्रीट भी बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार की रात 1:02 बजे से 1:09 बजे के बीच अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 धमाकों की आवाजें आईं। ये आवाजें इन्हीं रॉकेटों को निष्क्रिय करने के दौरान हुई होंगी। इस दौरान अमृतसर में तुरंत ब्लैकआउट भी किया गया। हालांकि, अमृतसर पुलिस ने इसे सोनिक साउंड बताया है।

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ये सोनिक साउंड हो सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड पर सब चेक करवाया गया है, किसी भी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है। सोनिक साउंड एक तेज धमाके जैसी आवाज होती है। यह आवाज विमान की तेज गति से हो सकती है। पुलिस कमिश्नर जिस सोनिक साउंड की बात कर रहे हैं, वह तब सुनाई देती है जब किसी विमान या चीज की ध्वनि की गति लगभग 1225 किमी प्रति घंटा से तेज होती है। आमतौर पर यह फाइटर जेट्स के कारण होती है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this