11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द…स्कूल बंद, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पंजाब और...

पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द…स्कूल बंद, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक मिसाइल हमले से ध्वस्त कर दिया. इसके बाद से बिलबिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है. इसी के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान की सरकार अलर्ट मोड में आ गई हैं.दरअसल, पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तो राजस्थान पाकिस्तान के साथ लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.

गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के विभाग ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. साथ ही तनाव को बढ़ता देख राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.

पंजाब DGP ऑफिस ने जारी किया आदेश
पंजाब DGP कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से रद्द कर दी गई हैं. आदेश में कहा गया कि छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जानी चाहिए.

सभी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. इसलिए किसी-भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं.’उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस भी रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पूरी तरह तैयार है. यह किसी भी पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब देने के लिए हर लड़ाई में सेना के साथ शामिल होगी.’

राजस्थान के इन जिलों में स्कूल बंद
वहीं, राजस्थान में एहतियात के तौर पर चार सीमावर्ती जिलों- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.अधिकारियों ने बताया कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है.

सीएम ने दिया छुट्टी रद्द करने का निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया है.सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यूआर साहू ने संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों, आईजीपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें अपने-अपने मुख्यालयों में उपस्थित रहने और राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त करने का निर्देश दिया है.

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल हमलों से ध्वस्त कर दिया था. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...