16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और पोखरण… हर जगह PAK की मिसाइलें और ड्रोन...

जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और पोखरण… हर जगह PAK की मिसाइलें और ड्रोन चकनाचूर, भारत का हमला भरपूर

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पाकिस्तान की ओर से किए गए बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया. भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और एंटी ड्रोन सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को चुन-चुनकर हवा में ही मार गिराया. पाकिस्तानी मिसाइलों के टारगेट पर जम्मू एयर स्ट्रिप, श्रीनगर और जैसलमेर एयरपोर्ट, पठानकोट एयरबेस और भारत के कई सैन्य प्रतिष्ठान थे. लेकिन भारत ने अपने शानदार एयर डिफेंस का नमूना पेश करते हुए पाकिस्तान के इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.

भारतीय सेना के एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम जिसे ‘सुदर्शन चक्र’ नाम दिया गया है, ने 7-8 मई की रात को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और वे कुछ नुकसान कर पाते उससे पहले ही उन्हें नष्ट कर दिया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि एस-400 सिस्टम पाकिस्तान से आने वाले खतरों को बेअसर करने के लिए भारत के शस्त्रागार का अहम हिस्सा है. पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान से बौखला गया है और आत्मघाती फैसले कर रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था.

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ’07-08 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. इन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया. पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं.’

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. पाकिस्तानी एयर फोर्स के एक AWACS (Airborne Early Warning and Control System) विमान को भी भारत ने मार गिराया है. वहीं, जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के बहुत अंदर तक मिसाइलें दागी हैं. लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद और अन्य कई पाकिस्तानी शहरों पर भारत ने जोरदार हमले किए हैं. कराची में भी भारत ने जवाबी हमला किया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...