10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से जंग में शहबाज और मुनीर हुए फेल तो लंदन से...

भारत से जंग में शहबाज और मुनीर हुए फेल तो लंदन से दौड़े- दौड़े पाकिस्‍तान पहुंचे नवाज शरीफ, संभाली कमान, होगी शांति?

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत के साथ युद्ध जैसे हालात के बीच जनरल असीम मुनीर के इशारे पर नाच रहे पीएम शहबाज शरीफ से देश संभल नहीं रहा है। यही वजह है कि पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अचानक से लंदन में चल रहा अपना इलाज बीच में छोड़कर पाकिस्‍तान पहुंच गए हैं। यही नहीं नवाज शरीफ ने गुरुवार को भारत-पाकिस्‍तान तनाव पर प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई उच्‍च स्‍तरीय बैठक में हिस्‍सा भी लिया। इस बैठक में पाकिस्‍तान के सभी बड़े मंत्री और आला भी मौजूद थे। यही नहीं नवाज शरीफ अब पर्दे के पीछे से भारत के साथ दोस्‍ती के लिए गुजारिश करने में जुट गए हैं ताकि तनाव को कम किया जा सके। पीएम मोदी के कार्यकाल के शुरुआती दिनों में नवाज शरीफ से अच्‍छी दोस्‍ती थी। अब नवाज शरीफ इसी दोस्‍ती की याद दिलाकर भारत से हमले रोकने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद नवाज शरीफ घबरा गए। इसके बाद वह तत्‍काल लंदन से पाकिस्‍तान के लिए रवाना हो गए ताकि दोनों देशों में तनाव को कम किया जा सके। नवाज शरीफ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से लगातार भारत के साथ शांति के लिए बातचीत कर चुके हैं। अब वह इसी को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। नवाज को उम्‍मीद है कि पीएम मोदी सरकार एक बार फिर से उनकी बात पर भरोसा करेगी। नवाज शरीफ लंदन से आने के बाद पर्दे के पीछे से काम कर रहे थे लेकिर अब वह पहली बार खुलकर पीएम की बैठक में शामिल होने लगे हैं।

नवाज शरीफ की बात मानेंगे मौलाना मुनीर ?
नवाज शरीफ ने लंदन से आने के बाद शहबाज शरीफ से शांति से काम करने के लिए कहा। इसके बाद भारत को सबक सीखाने की गीदड़भभकी देने वाले शहबाज के सुर बदले हैं। अब कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ चाहते हैं कि शहबाज सरकार सभी राजनयिक तरीकों का इस्‍तेमाल करे और दोनों ही परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच फिर से शांति बहाल हो। नवाज शरीफ नहीं चाहते हैं कि पाकिस्‍तान आक्रामक रुख अपनाए। भारत के पाकिस्‍तान में जोरदार जवाबी कार्रवाई के बाद अब पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अब सबकी नजरें नवाज शरीफ पर हैं।

चीन ने पाकिस्‍तान को दी PL-15 मिसाइल, भारत अस्‍त्र मिसाइल से देगा जवाब
पाकिस्‍तानी सेना भारत पर सैन्‍य कार्रवाई करने के पक्ष में है ताकि दुनिया के सामने हुई अपनी शर्मिंदगी का बदला लिया जा सके। वहीं भारत उसके हमलों को लगातार फेल कर रहा है। इस बीच नवाज शरीफ शांति पर जोर दे रहे हैं। नवाज शरीफ बैक चैनल बातचीत की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारत सरकार को मनाया जा सके। गुरुवार को खुद नवाज शरीफ पीएम हाउस की मीटिंग में जाकर पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। जनरल असीम मुनीर इस समय युद्ध के लिए उतावला हो रहा है और इससे दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध का खतरा है। भारत ने पाकिस्‍तान के हमले जवाब में लाहौर से लेकर कराची तक हमले करके अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। अब गेंद नवाज शरीफ और जनरल मुनीर के पाले में है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...