10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबनारस की मस्जिदों से गूंजी अमन की अजान, नमाजियों ने आतंकवाद के...

बनारस की मस्जिदों से गूंजी अमन की अजान, नमाजियों ने आतंकवाद के खिलाफ उठाई एकजुट आवाज

Published on

वाराणसी,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया, जहां आतंकियों ने मासूमों को उनके धर्म के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था. इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है, लेकिन साथ ही कई जगहों से ऐसे संदेश भी सामने आ रहे हैं जो आतंक के खिलाफ एकजुटता और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बनारस से ऐसी ही एक मिसाल देखने को मिली.

दरअसल, आज शुक्रवार को बनारस की सभी प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान विशेष दुआओं का आयोजन किया गया. नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने आतंकवाद के खात्मे, देश की सुरक्षा और सेना की कामयाबी के लिए अल्लाह से दुआ की. बनारस के दारानगर क्षेत्र स्थित शिया जामा मस्जिद में भी नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. नमाज के बाद जब मौलवी ने आतंकवाद के खिलाफ विशेष दुआ कराई, तो पूरी मस्जिद ‘आमीन’ की गूंज से भर उठी.

मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने कहा कि दहशतगर्दी का कोई मजहब नहीं होता. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश जो आतंक को पनाह देते हैं, उन्हें सख्त जवाब मिलना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. लोगों ने सरकार से मांग की कि देश में हो रही आतंकी घटनाओं की गहन जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए.

नमाजियों का कहना था कि मुसलमान होने के नाते वे किसी भी तरह की हिंसा, नफरत और आतंक के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और शांति का धर्म है और ऐसे वहशी हमलों का इससे कोई संबंध नहीं हो सकता. इस मौके पर मस्जिद के इमाम ने भी कहा, जो भी आतंकवाद फैलाता है, वह इस्लाम का दुश्मन है. अल्लाह के रसूल ने हमेशा अमन और इंसानियत का संदेश दिया है. बनारस की मस्जिदों से उठा यह पैग़ाम पूरे देश को एकजुटता, शांति और आतंक के खिलाफ साझा संघर्ष का संदेश दे रहा है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...