10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार और बांग्लादेश सीमा पर कुछ बड़ा होना वाला है? US एयरफोर्स...

म्यांमार और बांग्लादेश सीमा पर कुछ बड़ा होना वाला है? US एयरफोर्स के अफसरों ने ढाका में डाला डेरा, विशाल कार्गो का इंतजार

Published on

ढाका:

अमेरिकी एयरफोर्स (USAF) के अधिकारियों की एक टीम बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंची है। चार सदस्यों की यह टीम कतर एयरवेज की फ्लाइट OR-641 से 8 मई को ढाका के शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस टीम की आमद का मकसद ‘एक भारी कार्गो विमान’ के ढाके आने से पहले व्यवस्था देखना है। इन अधिकारियों के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। ढाका में जो विशाल कार्गो आ रहा है, उसे कथित तौर पर बांग्लादेश सीमा के जरिए म्यांमार में भेजा जाएगा। इसमें खतरनाक हथियार होने का अंदेशा है। हाल ही में ये रिपोर्ट भी सामने आई थी कि अमेरिका की ओर से बांग्लादेश की सीमा के जरिए म्यांमार के विद्रोही गुटों को सैन्य मदद भेजी जा रही है।

नार्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, USAF के जो सदस्य ढाका पहुंचे हैं। उनमें तारा लिन एलेग्जेंड्रिया स्ट्राइडर (लॉजिस्टिक्स डायरेक्टर), डेविड थॉमस रीफेनबर (DFS ग्रुप लिमिटेड में प्रोडक्ट सेल्स मैनेजर) माइकल कोडी थैकर (लॉजिस्टिक्स और फ्लीट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर) और स्टाफ सार्जेंट मार्टिन लुकास वैननोर्सडॉल हैं। ये सभी ढाका के गुलशन इलाके में वेस्टिन होटल में ठहरे हैं।

अल उदेद बेस कनेक्शन
बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों का कहना है कि ढाका आए USAF अधिकारी अल उदेद एयर बेस से जुड़े हैं। यह एयर बेस दोहा से 65 किलोमीटर दूर है। अल उदेद एयर बेस को अबू नखला एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यहां कई सैन्य संसाधन और गठबंधन सेनाएं मौजूद हैं। यह इराक में अमेरिकी अभियानों के लिए मुख्यालय और लॉजिस्टिक्स बेस के रूप में काम करता है। यहां खाड़ी क्षेत्र की सबसे लंबी हवाई पट्टी है।

अल उदेद में USAF का 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग है। यह US सेंट्रल कमांड और रॉयल एयर फोर्स के नंबर 83 ग्रुप RAF का होम बेस है। 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग कई क्षेत्रों में लड़ाकू हवाई शक्ति और आवश्यक कार्य जैसे एरोमेडिकल इवैक्यूएशन और इंटेलिजेंस सपोर्ट प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बांग्लादेश आर्मी चीफ ने किया है कतर दौरा
बांग्लादेश आर्मी के चीफ जनरल वकार उज जमां 3 मई को दो दिन के कतर दौरे पर गए थे.।उनके साथ ब्रिगेडियर जनरल गुलाम मोहीउद्दीन अहमद भी थे, जो ऑर्डनेंस ऑर्गनाइजेशन डायरेक्टरेट के डायरेक्टर हैं। उन्होंने भी कतर एयरवेज की फ्लाइट QA-639 से यात्रा की थी। ऐसे में इस भारी कार्गो के अब बांग्लादेश में आने से कई तरह की चर्चा जोर पकड़ रही है।

फिलीपीन्‍स से चीन के युद्धपोत को मिला करारा जवाब, दुम दबाकर भागा
बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों ने बताया कि चारों USAF अधिकारी ढाका में तब तक रहेंगे, जब तक कि बड़े कंटेनरों वाला कार्गो विमान शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं आ जाता है। इसमें घातक हथियार हो सकते हैं, जिनको सड़क मार्ग से बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर भेजा जा सकता है। अगर ये अत्याधुनिक हथियार हैं, तो आने वाले समय में म्यांमार के गृहयुद्ध में बड़े बदलाव दिख सकते हैं।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...