5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान की गोलीबारी में 2 भारतीय छात्रों की मौत, गुरुद्वारे को भी...

पाकिस्तान की गोलीबारी में 2 भारतीय छात्रों की मौत, गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया: MEA

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव चरम पर है. 7 मई 2025 को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई. इस हमले में कई नागरिक घायल हुए, और पाकिस्तान ने गुरुद्वारे सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. भारत ने संयम बरतते हुए पाकिस्तान के चार आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया. शुक्रवार को विदेश मंत्रालय और सेना की ओर से यह जानकारी दी गई है.

पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ, राजौरी, तंगधार और उरी जैसे क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की, जिसमें कई भारतीय जवान भी घायल हुए. पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों, विशेष रूप से पुंछ के एक गुरुद्वारे, को निशाना बनाया. विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने हवाई अड्डों और उड़ानों को बंद नहीं किया और उन्हें ढाल के रूप में इस्तेमाल किया. पाकिस्तान ने LoC के रिहायशी इलाकों पर हमले किए. उन्होंने इसे “उकसावे वाली और गैर-जिम्मेदाराना” कार्रवाई करार दिया.

पुंछ में स्कूल पर हमला, नागरिकों में दहशत
पाकिस्तान की गोलीबारी में पुंछ के एक कॉन्वेंट स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें दो छात्रों की जान चली गई. पुंछ में मासूम छात्रों की मौत और नागरिक क्षेत्रों पर हमले ने स्थिति को गंभीर बना दिया है. इस हमले ने स्थानीय नागरिकों में दहशत पैदा कर दी. कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

स्कूल के नीचे बने अंडरदग्राउंड हॉल में छिपकर बचाई अपनी जान
विदेश सचिव ने कहा कि हमारे पास 7 मई की सुबह की एक घटना के बारे में कुछ जानकारी है, पाक द्वारा दागा गया एक गोला क्राइस्ट स्कूल के ठीक पीछे गिरा. दुर्भाग्य से गोला दो छात्रों के घर पर गिरा और दोनों छात्रों की जान चली गई. उनके माता-पिता घायल हो गए. एक और पाकिस्तानी गोला एक ईसाई नन के कॉन्वेंट पर गिरा, जिससे पानी की टंकियां और सोलर पैनल इंफ्रा को नुकसान पहुंचा. कई लोगों ने क्राइस्ट स्कूल के नीचे बने बेसमेंट शरण ली. स्कूल बंद था, वरना और अधिक नुकसान हो सकता था. हमने देखा है कि पाक ने गुरुद्वारों, कॉन्वेंट और मंदिरों सहित पूजा स्थलों को निशाना बनाया और उन पर गोलाबारी की.

पाकिस्तान ने 300 से 400 ड्रोन्स से हमला किया, भारत ने जवाबी कार्रवाई की
कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 300 से 400 ड्रोन्स का इस्तेमाल कर भारत के सैन्य ठिकानों, विशेष रूप से वायुसेना स्टेशनों, को निशाना बनाने की कोशिश की. ड्रोन्स की जांच की जा रही है. शुरुआत जांच में ड्रोन्स तुर्कीए के लग रहे हैं. भारतीय वायुसेना ने एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया.

भारत की जवाबी कार्रवाई और वैश्विक अपील
भारत ने पाकिस्तान के चार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. दूसरी ओर इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाने की अपील की.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...