10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर पर PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान,...

ऑपरेशन सिंदूर पर PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान, ‘जरूरत पड़ी तो जंग में करेंगे मदरसों के बच्चों का इस्तेमाल’

Published on

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के नेताओं में डर साफ-साफ देखा जा सकता है. इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम मदरसों के बच्चों का इस्तेमाल करेंगे. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा, ‘जहां तक मदरसों का, मदरसों के छात्रों का ताल्लुक है. इसमें कोई शक नहीं है कि वो हमारी सेकेंड डिफेंस लाइन है. वहां जो नौजवान पढ़ते हैं. दीन के साथ वास्ता है और उसके साथ उन्होंने जो फरमाया, उनको शहरी और दूसरी जरूरतों के लिए 100 फीसदी इस्तेमाल किया जा सकता है.’

पाकिस्तानी नेताओं का दिख रहा है डर
भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद पाक सेना को काफी नुकसान पहुंचा है. लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह हो चुका है. भारत के एक्शन का डर वहां की नेशनल असेंबली में भी देखने को मिला है, जहां कई सांसदों ने जंग न छेड़ने की बात कही और एक सांसद तो रोते हुए दिखाई दिए.

परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं कई नेता
पाकिस्तान के कई नेता परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं, इनमें रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, रेलमंत्री हनीफ अब्बासी जैसे शहबाज कैबिनेट के बड़े नेता भी शामिल हैं. ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अगर भारत ने हमला किया और पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में आया तो दुनिया में कोई नहीं बचेगा. हनीफ अब्बासी ने कहा था कि हमारे पास गौरी, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु हथियार हैं, जिनका मुंह भारत की ओर है.

PAK डिप्लोमैट भी कर रहे उलूल-जुलूल बयानबाजी
रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत के साथ जंग छिड़ी तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा. उन्होंने लीक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा था, ‘भारत, पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला करेगा, ऐसे में पाकिस्तान भारत पर पूरी ताकत के साथ हमला करेगा.’

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...