11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमधुर संगीत पर पैर थिरकाने वाली महिला डांसर ने जब अचानक हाथों...

मधुर संगीत पर पैर थिरकाने वाली महिला डांसर ने जब अचानक हाथों में ले लिया चाकू, 3 युवकों की चीख से गूंजा पूरा इलाका

Published on

दरभंगा

बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में एक महिला डांसर ने आत्मरक्षा में चाकू मारकर तीन युवकों को जख्मी कर दिया है। बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में प्रोग्राम के बाद ऑटो से लौट रही पांच महिला डांसरों के साथ शिवनगर घाट चौक के कुछ युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।बताया गया है कि युवकों ने ऑटो सवार एक महिला डांसर का बाल खींचकर खिंचकर उतार लिया। इसके बाद युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

महिला डांसर ने आत्मरक्षा के लिए चाकू से किया वार
इस दौरान महिला डांसर खुशी यादव ने भी आत्मरक्षा में चाकू से वार कर दिया, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं युवकों की पिटाई से डांसर भी बेहोश हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।

महिला डांसर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
चाकूबाजी की घटना में महिला डांसर खुशी यादव सहित चार लोग जख्मी हो गए है। चाकूबाजी और मारपीट की घटना के बाद महिला डांसर को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है जहां डांसर की हालत की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि चाकूबाजी में घायल तीन युवकों में एक युवक शिवम सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके पेट की आंत तक बाहर आ गया है जिसका डीएमसीएच के डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन करके बाहर निकल आए आंत को भीतर कर दिया। लेकिन अभी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एक युवक के पेट का आंत बाहर निकला
महिला डांसर बिरौल थाना क्षेत्र में एक उपनयन संस्कार में प्रोग्राम कर लौट रही थी। इस दौरान युवकों की ओर से मारपीट करने पर डांसर खुशी यादव ने आत्मरक्षा में चाकू निकाल कर युवकों पर वार कर दिया। इस घटना में तीन युवक लहू लहूलुहान हो गए। लड़की की ओर से चाकू मारने के क्रम शिवम सिंह के पेट का आंत तक बाहर निकल आया। बाकी दो युवक शिवम मिश्रा और सत्यम कुमार मिश्रा भी चाकू लगने घायल हो गए है। सभी का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

बेहोशी की हालत में डांसर खुशी यादव ने बताया कि उसके साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की घटना कर रहे थे। हालांकि वो उन युवकों को पहचानती नहीं है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डांसर के पति प्रेम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उसे जब मिली, तब उसके साथ काम करने वाली अन्य डांसरों और आर्केस्ट्रा के मालिक को फोन लगाया,लेकिन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...