18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालभारत-पाकिस्तान में टेंशन के बीच मुरैना में बड़ा धमाका, घर की छत...

भारत-पाकिस्तान में टेंशन के बीच मुरैना में बड़ा धमाका, घर की छत उड़ी और दीवारें गिरी, भागते पहुंची पुलिस

Published on

मुरैना

भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट है। इस बीच ग्वालियर से सटे मुरैना के जौरा में एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना शुक्रवार की शाम की है। यह धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत उड़ गई, दीवारें गिर गईं और आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

पटाखों में हुआ विस्फोट
यह घटना जौरा कस्बे के इस्लामपुरा मोहल्ले में हुई। अशोक पिता गरीब खां के मकान के छज्जे पर पटाखे रखे हुए थे। अशोक कुछ समय से इस मकान में नहीं रह रहे थे, बल्कि ठीक सामने वाले मकान में रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने मकान के छज्जे पर काफी समय से पटाखे रखे हुए थे।

तेज गर्मी के कारण पटाखों में आग लग गई
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तेज गर्मी और धूप के कारण पटाखों में अचानक आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुरैना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जौरा क्षेत्र के एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि मकान खाली था। इस ब्लास्ट से कोई जनहानि नहीं हुई है।

मलबे में तब्दील हो गया घर
धमाके के बाद घर मलबे में तब्दील हो गया। आसपास के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं कि कहीं ऐसा हादसा दोबारा न हो जाए।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...