19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग,...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Published on

भोपाल

भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा हुआ था।

सूचना मिलते ही नगर निगम की एक-एक कर 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम के पीछे की ओर टिन से बनी दीवार तोड़कर अंदर पहुंचा गया और लपटों पर काबू पाने के लिए फोम डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती के लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों का सामान बाहर निकाल लिया था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है l घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए मौके पर SDM MP नगर खरे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी थाना प्रभारी गोविंदपुरा अवधेश सिंह तोमर भेल के सम्पदा अधिकारी रमेश चंद्रा cisf सहायक कमानडेंट दीपक अस्थाना एवं नगर निगम व cisf फायर ब्रिगेड मौजूद रहा l

Read Also :- शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज महाप्रसादी का वितरण — पिपलानी क्षेत्र में ‘डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था’ द्वारा भव्य आयोजन

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this