5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोई विकल्प नहीं बचा… ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, दी...

कोई विकल्प नहीं बचा… ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, दी पूर्ण युद्ध की गीदड़भभकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अब भारत के साथ पूर्ण युद्ध (फुल स्केल वॉर) ही एकमात्र विकल्प बचा है। आसिफ ने कहा है कि बीते चार दिन में जिस तरह चीजें हुई है, उसके बाद अब युद्ध का ही रास्ता बचता है। ख्वाजा आसिफ का ये बयान भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद आया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में तनाव है और बॉर्डर पर भी लगातार गोलीबारी हो रही है।

भारत के साथ पूर्ण युद्ध के सवाल पर डिजिटल-365 न्यूज से बात करते हुए आसिफ ने कहा, ‘अब शायद कोई और विकल्प नहीं बचा रह गया है। बीते चार दिन में लगातार भारत की ओर से हमले हुए हैं। पहले हमारी कोशिश थी कि हालात ज्यादा ना बिगड़ें। अब हम इस पर (तनाव कम करने) काम नहीं कर रहे हैं। कैसे आगे बढ़ना है, इसका फैसला तो पाक आर्मी को करना है लेकिन अब इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि जंग दस्तक दे चुकी है।’

भारत-पाक में तेज होगा संघर्ष!
ख्वाजा आसिफ का ये बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच इस समय युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इस सबमें पाकिस्तान के राजनेताओं की और से लगातार भारत विरोधी और आक्रामक बयानबाजी की जा रही है। ख्वाजा आसिफ की ओर से पहले भी भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी दी चुकी है। अब उन्होंने पूर्ण युद्ध की बात कही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई है। इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की बर्बर हत्या कर दी थी। इसकी जवाबी कार्रवाई के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात को भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला कर दिया। इस दौरान भारत की मिसाइलों ने 9 अहम ठिकानों को निशाना बनाया।

भारत के पाकिस्तान में मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार आम लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की है। पाकिस्तान की गोलाबारी में भारत में कई आम शहरियों की जान गई है। पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमलों के जरिए भी भारत के कुछ शहरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन इसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिए। इसके बाद अब पाकिस्तान की ओर से पूर्ण युद्ध शुरू करने के बयान आने लगे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...