10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान से तनाव के बीच मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और...

पाकिस्तान से तनाव के बीच मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर 11 मई से लगेगी रोक

Published on

मुंबई

पहलगाम आतंकी हमले औ फिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर रोक लगा दी गई है। भगवान गणेश को समर्पित मंदिर के प्रबंधन ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से 11 मई से मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी क्षेत्र में स्थित यह मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने कहा कि मंदिर में हर रोज़ हज़ारों लोग आते हैं। यह आतंकवादियों की ‘हिट लिस्ट’ में है। हाल में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्रस्ट के साथ बैठक की।

11 मई से लग जाएगी रोक
सरवणकर ने कहा कि हमें सरकार और पुलिस ने कई सलाह दी हैं। सुरक्षा उपायों के बारे में उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल सुरक्षा जांच के दौरान पहचान में नहीं आते और इससे खतरा हो सकता है। प्रसाद में जहर हो सकता है। इससे बचने के लिए हम कुछ वक्त तक भगवान को माला और नारियल चढ़ाने की अनुमति नहीं देंगे। सदा सरवणकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को देखते हुए यह उपाय अस्थायी है। सरवणकर ने कहा कि ट्रस्ट ने मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं से बात की। जिन्होंने 11 मई से यह पहल शुरू करने का अनुरोध किया ताकि वे अपना मौजूदा स्टॉक खत्म कर सकें।

सुरक्षा को 20 जवानों की तैनाती
शिवसेना के पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि मंदिर ट्रस्ट यह भी देखने का प्रयास कर रहा है कि क्या वह भक्तों के लिए फूल और दूर्वा घास उपलब्ध करा सकता है ताकि वे इसे भगवान को अर्पित कर सकें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रस्ट सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त 20 जवानों की भी भर्ती करेगा और वे हथियारबंद होंगे। सर्वणकर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस और मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this