5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश से शेख हसीना की पार्टी का नामोनिशान मिटाने की तैयारी, NCP...

बांग्लादेश से शेख हसीना की पार्टी का नामोनिशान मिटाने की तैयारी, NCP ने घेरा मोहम्मद यूनुस का घर, सरकार का बड़ा ऐलान

Published on

ढाका

बांग्लादेश की लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर बैन लग सकता है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को इसका संकेत दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को बैन करने पर जल्द फैसला लिया जाएगा। एनसीपी कार्यकर्ताओं के यूनुस के घर के पास भारी विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार का ये बयान आया है। विरोध अवामी लीग की सरकार बीते साल अगस्त में गिर गई थी, जब बांग्लादेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। 5 अगस्त, 2024 को उस वक्त की पीएम शेख हसीना को आनन-फानन में ढाका छोड़ना पड़ा था। शेख हसीना इसके बाद से भारत में शरण लिए हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अंतरिम सरकार अवामी लीग पर सत्ता में रहते हुए लगे तानाशाही और आतंकी गतिविधियों के आरोपों को लेकर गंभीर है। इसलिए इस पार्टी को बैन करने की मांग पर विचार किया जा रहा है। सरकार ने इस बारे में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से बात की है और सभी की सलाह से इस पर जल्दी ही फैसला होगा।

एनसीपी ने शुरू किया आंदोलन
बांग्लादेश की छात्रों के नेतृत्व वाली नई राजनीतक पार्टी NCP के लोग मोहम्मद यूनुस के घर को घेरते हुए अवामी लीग पर बैन की मांग कर रहे हैं। जमात-ए-इस्लाम, इस्लामी छत्र शिबिर और हिफाजते इस्लाम जैसे संगठन भी NCP के प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। NCP नेता सर्जिस आलम ने कहा है कि उनका अभियान अवामी लीग पर प्रतिबंध की घोषणा होने तक जारी रहेगा।

NCP अपनी स्थापना के बाद से ही हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही है और इसके लिए प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अवामी लीग की बीते कई दशकों से मुख्य प्रतिद्वंद्वी रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने NCP की इस मांग से किनारा किया है। BNP का कहना है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हैं।

मुश्किल में अवामी लीग
अवामी लीग सत्ता से बाहर होने और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद पहले ही मुश्किल में है। पार्टी के ज्यादातर नेता या तो फिलहाल जेल में हैं या विदेश भाग गए हैं। शेख हसीना समेत अवामी लीग के कई नेताओं पर बांग्लादेश की विभिन्न अदालतों में कई मामले चल रहे हैं। ऐसे में अवामी लीग के जो नेता बांग्लादेश में हैं, वह भी राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखे हुए हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...