10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलधर्मशाला से सुरक्षित लौटे पंजाब-दिल्ली के खिलाड़ी… रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन...

धर्मशाला से सुरक्षित लौटे पंजाब-दिल्ली के खिलाड़ी… रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन का किया इंतजाम

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल में शामिल लोगों के लिए विशेष ट्रेन का इंतजाम करने के लिए भारतीय रेलवे को धन्यवाद दिया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ 8 मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला में थे। इन टीमों, कमेंटेटरों और प्रोडक्शन क्रू को 9 मई को नई दिल्ली पहुंचाया गया।

आईपीएल को किया गया सस्पेंड
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मैच रद्द हो गया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया। बीसीसीआई ने 2025 के आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भी बीच में ही रद्द हो गया था। इसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को दिल्ली वापस लाने के लिए विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया। आईपीएल के X हैंडल पर खिलाड़ियों के ट्रेन में यात्रा करने का वीडियो पोस्ट किया गया है।

ब्लैकआउट के चलते रोकना पड़ा मैच
दरअसल, हिमाचल प्रदेश में ब्लैकआउट के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीच में ही रोकना पड़ा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान ने भारत में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे। इसके चलते बिजली काट दी गई थी। पाकिस्तान ने यह हरकत तब की, जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी कैंपों पर हमला किया था।

यह हमला पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान ने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर मिसाइलें और ड्रोन भेजे। हालांकि, भारतीय सुरक्षा सिस्टम ने उन्हें रोक दिया। धर्मशाला के स्टेडियम में मौजूद दर्शक शांति से बाहर निकल गए। बीसीसीआई ने 9 मई को बताया कि आईपीएल 2025 को तुरंत एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। हालांकि, यह रोक अस्थायी है। BCCI ने कहा है कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...