16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में हमले का झूठ फैला रहा पाकिस्तान, सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पूरी...

राजस्थान में हमले का झूठ फैला रहा पाकिस्तान, सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published on

श्रीगंगानगर

पाकिस्तानी हवाई हमलों के बादशनिवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से हमले किए गए, जिनका भारतीय सेना ने सख्ती से जवाब दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अपने नापाक इरादों के तहत भारत में अराजकता फैलाने के लिए झूठी और भ्रामक खबरें फैला रहा है। इन अफवाहों का मकसद भारतीय जनता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करना है।

सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को लेकर फैलाई गई अफवाहें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को उनके हमले में भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि सूरतगढ़ का यह एयर बेस पूरी तरह से सुरक्षित है और वहां किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और लॉन्ग रेंज हथियारों से LoC पर गोलीबारी किया गया। भारतीय सेना ने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया। विदेश सचिव ने कहा कि वायुसेना ने समय रहते जरूरी कदम उठाए, जिससे किसी भी संभावित नुकसान को रोका जा सका। सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन भारतीय सुरक्षा व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

पाकिस्तान की रणनीति पर भारत की निगरानी
मिसरी ने यह भी कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे फर्जी दावों और दुष्प्रचार के जवाब में भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तथ्यात्मक जानकारी साझा करेगा। भारत अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...