10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु अभी तो नहीं लेकिन… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ का बड़ा...

परमाणु अभी तो नहीं लेकिन… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ का बड़ा बयान, अब दुनिया को धमकाने पर उतरे

Published on

इस्लामाबाद

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि फिलहाल उनकी ओर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर चीजें खराब होती हैं और संघर्ष बढ़ता रहता है तो फिर नहीं कहा जा सकता है कि इसका अंजाम क्या होगा। ख्वाजा आसिफ ने इशारे में दुनिया को डर दिखाते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के जंग से वो भी प्रभावित हो सकते हैं, जो सिर्फ दूर बैठकर देख रहे हैं। ख्वाजा आसिफ कुछ दिन पहले भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुके हैं।

ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘परमाणु विकल्प फिलहाल विचाराधीन नहीं है लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो तमाशबीन भी प्रभावित होंगे। मैं दुनिया को बता रहा हूं कि यह विनाश केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह तबाही बहुत व्यापक स्तर पर होगी।’ आसिफ ने एक बार फिर भारत पर आक्रामक रुख अपनाने का आरोप भी लगाया है।

परमाणु कमांड की अभी बैठक नहीं
ख्वाजा आसिफ ने बताया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसले लेने के लिए जिम्मेदार अथॉरिटी NCA की फिलहाल कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। इससे साफ है कि फिलहाल परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात चर्चा में नहीं है। इससे पहले पाक मीडिया में NCA की बाठक बुलाए जाने की खबर सामने आई थी। बैठक की बात को अब ख्वाजा आसिफ ने नकार दिया है।

ख्वाजा आसिफ ने इस पूरे तनाव का दोष भारत पर मढ़ते हुए कहा कि भारत ने लगातार हमले कर ऐसे हालात बना दिए हैं, जिससे पाकिस्तान के पास विकल्प कम होते जा रहे हैं। इससे पाकिस्तान को मजबूरन कोई सख्त कदम उठाना पड़ सकता है। पाकिस्तान का ये कथित सख्त कदम, पूर्ण युद्ध यानी फुल स्केल वॉर में जाने का हो सकता है। इसके संकेत पाकिस्तान ने दे दिए हैं।

अब युद्ध रोकना मुश्किल
ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि भारत के साथ पूर्ण युद्ध ही अब पाकिस्तान के पास अकेला विकल्प है। आसिफ ने कहा है कि बीते चार दिन में जिस तरह चीजें हुई है, उसके बाद अब अब शायद कोई और रास्ता बचा रह गया है। शुरू में हमारी कोशिश थी कि हालात ज्यादा ना बिगड़ें लेकिन अब हम तनाव कम करने के लिए काम नहीं कर रहे हैं। अब इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि जंग दरवाजे पर दस्तक दे चुकी है। हम एक युद्ध में जा रहे हैं।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...