10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के बाद तालिबान ने खोली पाकिस्तानी सेना के झूठ की पोल,...

भारत के बाद तालिबान ने खोली पाकिस्तानी सेना के झूठ की पोल, मिसाइल हमले पर जनरल मुनीर को दिखा दिया आईना

Published on

काबुल

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत की कोई मिसाइल उनकी जमीन पर नहीं गिरी है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारिज्मी ने बयान जारी करते हुए पाकिस्तान के दावे को गलत बताया है। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया था कि भारत की मिसाइल अफगानिस्तान में गिरी हैं। भारत पहले ही पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर चुका है। अब अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने भी पाकिस्तान को झूठा करार दिया है।

तालिबान शासन ने कहा है कि पाकिस्तान का दावा आधारहीन है। किसी भारतीय मिसाइल ने अफगान जमीन को हिट नहीं किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारिज्मी ने हुर्रियत रेडियो से बातचीत में कहा, ‘हमने अफगान क्षेत्र पर भारत के मिसाइल हमले के बारे में पाकिस्तान के दावे को दृढ़ता से खारिज किया है। ऐसे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।’

क्या है पाक दावा
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारत ने अफगानिस्तान में मिसाइल हमला किया है, जिनका मकसद पूरे इलाके को अस्थिर करना है। पाकिस्तानी एयर फोर्स ने अफगानिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल के सबूत होने का भी दावा किया। पाकिस्तान के बड़े राजनेताओं, एजेंसियों और मंत्रियों ने भी इस अफवाह को आगे बढ़ाया है।

पाकिस्तान के इस दावे के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अफगान लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनके असली दुश्मन कौन हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान के दावे को पूरी तरह से झूठा और हास्यास्पद कहा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अफवाहों को सराहा ले रहा है।

भारत-पाक में बढ़ रहा है तनाव
अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के रिश्ते बीते कुछ समय से अच्छे नहीं है। वहीं भारत से तालिबान के रिश्ते सुधरे हैं। ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि उसके खिलाफ अफगानिस्तान की सीमा पर एक और फ्रंट खुल सकता है। इसी से बचने के लिए पाकिस्तान अफवाह फैलाकर अफगानिस्तान में भारत विरोधा माहौल बनाना चाहता है लेकिन तालिबान सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है।

भारतीय सेना की ओर से 6 मई की रात शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान और भारत में तनाव बढ़ा हुआ है। एक तरफ बॉर्डर पर गोलीबारी और हवाई हमले हो रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान ने कई अफवाह उड़ाकर भी भारत विरोधी नेरेटिव बनाने की कोशिश की है। इसमें अफगानिस्तान में मिसाइल हमले का दावा भी शामिल है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...